
Notice for disposal of more than one dozen cases, non-presenting officers
लालसोट. रामगढ़ पचवारा तहसील क्षेत्र की हेमल्यवाला ग्राम पंचायत पर राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक दर्जन से अधिक पुराने मामलों का निस्तारण किया गया। जिनमें एक मामला तो बीस साल से अधिक पुराना था, इस मामले में आपसी सहमति से दोनों पक्षों के बीच फैसला किया।
उपखण्ड अधिकारी डॉ. जी.एल.शर्मा ने बताया कि शिविर मेें अनुपस्थित रहे जलदाय विभाग, खाद्य विभाग एवं पीडब्लूडी के अधिकारियों कोनोटिस जारी किया।शिविर में तहसीलदार हनुमानप्रसाद मीना, नायब तहसीलदार घनश्याम गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
इसी तरह लालसोट उपखण्ड के मंडावरी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी शुक्रवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। उपखण्ड अधिकारी नवरत्न कोली ने बताया कि शिविर में कई पुराने मामलों का निस्तारण किया। सरपंच रामबिलास मीना एवं सचिव मुकेश मीना आदि मौजूद थे।(नि.प्र.)
Published on:
20 May 2017 11:19 am

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
