स्टूडेंट की उपस्थिति, व्यवहार, खेल में भागीदारी के अंक होंगे
स्नातक प्रथम वर्ष में सेमेस्टर सिस्टम पूर्व में शुरू हो चुका है। इसके अलावा इंटरनल एग्जाम भी होंगे। यानी कोई पेपर 100 अंकों का है तो उसमें से 80 नंबर का सेमेस्टर तथा 20 का आंतरिक मूल्यांकन होगा। कॉलेज में पढऩे वाले स्टूडेंट्स का आंतरिक मूल्यांकन उनके अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर आधारित होता है। इसमें स्टूडेंट्स की उपस्थिति, उसके व्यवहार, विषय की समझ व खेल समेत अन्य क्रियाकालापों के 20 फीसदी अंक निर्धारित होंगे। दौसा के पंडित नवलकिशोर शर्मा पीजी कॉलेज में इसी तर्ज पर मिड टर्म परीक्षा ली गई है।