
बांदीकुई. विद्यार्थियों का अवकाश होने से सूना पड़ा ऊनबड़ागांव का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय।
दौसा/ बांदीकुई. राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को अब दाल, तेल व मसाले वितरित किए जाएंगे। गौरतलब है कि कोरोनाकाल में विद्यार्थियों के लिए स्कूलों का अवकाश रहा। ऐसे में विद्यालयों के विद्यार्थियों को कुकिंग कन्वर्जन मद के तहत दाल, तेल व मसालों के कोम्बो पैकेट वितरित किए जाएंगे। इसको लेकर मिड डे मील आयुक्त व अतिरिक्त आयुक्त (वित्त) ने सभी जिला कलक्टर को आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार खाद्य पदार्थों के कोम्बो पैकेट राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ से क्रय कर विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे। कक्षा 1 से 5 तक अध्ययनरत बालकों को चना दाल 2 किलो, 1 लीटर तेल तथा धनिया-मिर्च-हल्दी के 200-200 ग्राम, नमक 1 किलो व 100 ग्राम जीरा तथा कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को चना दाल 5 किलो, 1 लीटर तेल, धनिया-मिर्च-हल्दी के 200-200 ग्राम, नमक 1 किलो व 100 ग्राम जीरे के पैकेट मिलेंगे। जिला निष्पादन समिति के सदस्य अभय सक्सेना ने बताया कि गत 9 माह से कोरोना के चलते विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद हैं। इससे स्कूली छात्र-छात्राओं को पोषाहार सामग्री नहीं मिल पा रही थी। राज्य सरकार ने पहल कर पहले गेहूं-चावल वितरित किए थे अब अन्य सामग्री दे रही है।
गुणवत्ता की होगी जांच
कॉनफेड सुनिश्चित करेगा कि खाद्य पदार्थ उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं एफएसएसएआई के मानकों के अनुसार है। आपूर्ति की जाने वाली सामग्री के रेन्डम सैम्पल की एनालिसिस रिपोर्ट मय गुणवत्ता की पुष्टि राष्ट्रीय प्रयोगशाला अनुसंधान प्रत्यापन बोर्ड द्वारा अनुमोदित प्रयोगशाला से कराकर रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर जिला अधिकारी को उपलब्ध होगी।
भुगतान की होगी ये व्यवस्था
मिड डे मिल योजनान्तर्गत क्रय किए गए खाद्य सामग्री के पैकेट्स विद्यालयों तक वितरण का भुगतान ब्लॉक स्तर से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा कुङ्क्षकग कन्वर्जन कास्ट मद को किया जाएगा। कोरोना के अन्तर्गत दिनांक 14 मार्च 2020 से 30 जून 2020 तक की अवधि का कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थी के लिए 459.84 रुपए प्रति पैकेट एवं कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी के लिए 676.16 रुपए प्रति पैकेट की दर से कुकिंग कन्वर्जन मद से भुगतान किया जाएगा।
Published on:
23 Dec 2020 09:20 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
