ग्राम पंडितपुरा निवासी कैलाश जांगिड़ ने बताया कि उसकी पंडितपुरा ग्राम पंचायत में काश्त की भूमि स्थित है। इस पर प्रभाव शाली व्यक्ति द्वारा उसकी भूमि को हड़पने के लिए मौके पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में तहसीलदार बसवा, जिला कलक्टर को पूर्व में प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन उसके बाद कोई हल नहीं निकला।