6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह

2 min read
Google source verification
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

दोसा शहर में आयोजित समारोह में शिक्षकों का सम्मानित करते अतिथि।

दौसा. जिले में जिला व ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित शिक्षकों का सम्मान किया गया। जिला मुख्यालय पर सोमनाथ सर्किल स्थित मैरिज लॉन में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक मुरारीलाल मीना ने कहा कि सम्मान से अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। सकारात्मक प्रतिस्पर्धा उत्पन्न होती है। कार्यक्रम में विधायक सहित सीडीईओ ओमप्रकाश शर्मा, प्रधान प्रहलाद मीना, डीईओ घनश्याम मीना, कृष्णा शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम शर्मा आदि ने जिलास्तर पर चयनित बांदीकुई से रामकेश मीना व राधामोहन गुप्ता तथा सिकराय से सूरजमल गुर्जर का सम्मान किया। इस दौरान सहायक निदेशक राजीव शर्मा, एडीईओ डॉ. मनीषा शर्मा, एपीसी रंगलाल मीना सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
इसी तरह दौसा सीबीईओ कार्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय समारोह में राप्रावि बालकिशन का बास कालाखो की निधि शर्मा व गांधी चौक बालिका स्कूल के कमलसिंह गुर्जर का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजाराम मीना ने सम्मान किया। सम्मान के लिए चयनित एक शिक्षक महात्मा गांधी स्कूल छतरी वाली ढाणी के लोकेश शर्मा अनुपस्थित रहे।
दौसा. शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दलोट (अरनोद) जिला प्रतापगढ़ के व्याख्याता ओमप्रकाश शर्मा को उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य के लिए ब्लॉक स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ओमप्रकाश दौसा जिले के बापी गांव के रहने वाले हैं।

महुवा. महुवा का ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सीबीईओ शिवदयाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 3 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें 1 से 5 कक्षा वर्ग में नीलम शर्मा प्रबोधक राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंगला पाली, कक्षा 6 से 8 वर्ग में वीर सिंह गुर्जर अध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगांव , कक्षा 9 से 12 वर्ग में अनिल कुमार मीणा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलखेड़ा। तीनों को 5100 रुपए का चेक शॉल, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल पेन देकर सम्मानित किया गया।

सिकराय (मानपुर). ब्लॉक स्तर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह बुधवार को सिकराय में आयोजित हुआ। इसमें सिकराय ब्लॉक के तीन शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। समारोह में सिकंदरा प्रधान सुल्तान बैरवा व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहन लाल बैरवा ने सिकराय ब्लॉक के कमलेश कुमार शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मरियाड़ा, सरमा बाई मीना अध्यापिका राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडेरा डूंगर, हरकेश मीना अध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी को 51 सौ रुपए का चेक, प्रमाण पत्र व माला साफा पहनाकर सम्मानित किया।

दो शिक्षकों का सम्मान
लालसोट. ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में उत्कृष्ठ कार्य के लिए दो शिक्षकों का सम्मान किया गया। भामवास गांव के राउप्रावि में कार्यरत पवन कुमार गुप्ता एवं सलेमपुरा के राउमावि में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक रामधन मीना को प्रशस्ति पत्र,शील्ड तथा पांच हजार एक सौ रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।