7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत चुनाव : आखिरी चरण का मतदान 1 सितंबर को, प्रचार का शोरगुल थमा

प्रत्याशियों को जिताने के लिए दलों ने झोंकी ताकत, दौसा, बांदीकुई, बसवा व सिकंदरा पंचायत समिति के लिए आज रवाना होंगे मतदान दल

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Aug 30, 2021

पंचायत चुनाव : आखिरी चरण का मतदान 1 सितंबर को, प्रचार का शोरगुल थमा

पंचायत चुनाव : आखिरी चरण का मतदान 1 सितंबर को, प्रचार का शोरगुल थमा

दौसा. जिले में दौसा, बांदीकुई, बसवा व सिकंदरा पंचायत समितियों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के तीसरे चरण का मतदान 1 सितम्बर को होगा। इसके साथ जिले में पंचायत चुनाव के तीनों चरणों का मतदान का काम पूरा हो जाएगा। मंगलवार को पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के बाद मतदान दल रवाना होंगे। इधर, सोमवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया। पहले दो चरण के रुझानों के बाद आखिरी चरण में दलों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। एक-दूसरी जगह से भी नेता प्रचार करने आए। चारों पंचायत समितियों में 78 सीटों पर तथा जिला परिषद की 14 सीटों पर मतदान होगा।

उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण का चुनाव होने के बाद जिले में 4 सितम्बर को मतगणना होगी। इसके बाद 6 सितम्बर को प्रधान व जिला प्रमुख पदों के चुनाव होंगे और 7 सितम्बर को उप प्रधान एवं उप जिला प्रमुख के चुनाव के साथ पंचायतराज चुनाव सम्पन्न होंगे।


100 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान
जिले में इन चारों पंचायत समितियों में 100 ग्राम पंचायतों में 78 पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इसमें बसवा पंचायत समिति में 18, दौसा में 32, बांदीकुई में 26 व सिकंदरा पंचायत समिति में 24 ग्राम पंचायतें शामिल है। बसवा पंचायत समिति में 15 सीटों पर 61 प्रत्याशी, दौसा में 25 सीटों पर 83, बांदीकुई में 19 सीटों पर 73 एवं सिकंदरा पंचायत समितियों में 19 सीटों पर 70 प्रत्याशी मैदान में हैं।


दौसा में 160 बूथों पर मतदान

जिले में तीसरे चरण का मतदान 493 मतदान बूथों पर होगा। इसमें बसवा में 91, बांदीकुई में 122, दौसा में 160 व सिकंदरा में 120 मतदान बूथों पर वोटिंग होगी।


जिला परिषद वार्डों के रोचक मुकाबले

तीसरे चरण में जिला परिषद के तीन-चार वार्डों में सर्वाधिक रोचक मुकाबले हैं। दोनों ही दलों से प्रमुख पद के दावेदार माने जाने वाले प्रत्याशी इन वार्डों में आ रहे हैं। तीसरे चरण में वार्ड संख्या 1, 2, 12, 13, 14, 15, 16, 24, 25, 26, 27, 28 व 29 में मतदान होगा। वहीं जिला परिषद की वार्ड संख्या 11 पापड़दा इलाके की एक ग्राम पंचायत नांगलचापा में भी 1 सितम्बर को ही मतदान होगा। इस वार्ड की अन्य 6 ग्राम पंचायतों में मतदान 29 अगस्त को हो गया था, लेकिन एक ग्राम पंचायत दौसा पंचायत समिति में होने के कारण आखिरी चरण में वहां मतदान होगा।


तीसरा चरण: मतदान 1 सितम्बर

सदस्यों की संख्या - 78

ग्राम पंचायत - 100
मतदान केन्द्र - 493

संवेदनशील मतदान केन्द्र - 202

अति संवेदनशील मतदान केन्द्र - 188

पंचायत समितिवार मतदाता

पंसस मतदाता
बसवा 65012

दौसा 111715
बांदीकुई 83643

सिकंदरा 84638
कुल 345008