दौसा. मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकार सुरक्षित प्रसव व जच्चा-बच्चा की बेहतर देखभाल के उद्देश्य से जननी शिशु सुरक्षा योजना के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन जिले में लोगों को इस योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि जच्चा-बच्चा की मौत पूरी तरह नहीं थम रही है। बुधवार सुबह भी जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल में गम्भीर हालत में भर्ती कराई गई गुढ़लिया निवासी एक गर्भवती महिला ने प्रसव के दौरान दम तोड़ दिया।