8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरीजों को उनके गांव में ही मिले उपचार: मीना

उद्योग मंत्री ने ली समीक्षा बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 28 May 2021, 2:08 PM IST

मरीजों को उनके गांव में ही मिले उपचार: मीना

लालसोट के पंचायत समिति सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक मेंं मौजूद उद्योग मंत्री व अधिकारी।

दौसा. लालसोट पंचायत समिति सभागार में उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने कोविड 19 के हालात को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में लालसोट व रामगढ़ पचवारा उपखण्ड क्षेत्रों के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारी शामिल हुए। उन्होंने कहा अभी संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, ऐसे में हम सब को और अधिक सजगता से कार्य करना होगा।
सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपनेअपने मुख्यालय पर ही रहें, जिससे ग्रामीणों को हर समय उपचार मिल सके। सभी चिकित्सकों का दायित्व है कि प्रत्येक मरीज को उसके गांव में ही उपचार मिले, जिससे मरीज प्राथमिक स्तर पर ही समुचित उपचार मिलेगा और वह शीघ्र ही स्वस्थ्य होगा। एसडीएम गोपाल जांगिड व ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज शर्मा ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में तहसीलदार सीमा धुणावत, रामगढ़ पचवारा तहसीलदार सुधारानी मीना, विकास अधिकारी योगेश मीना, राहुवास नायब तहसीलदार ओमप्रकाश लखेरा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंदनारायण माली, आयुर्वेद अधिकारी सुरेश शर्मा, डॉ. एचएन मीना, डॉ. एलसी मीना, डॉ. संजय पामेचा और डॉ. नवीन जैन समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को बांटे उपकरण
समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री ने सभी 13 सीएचसी व पीएचसी के प्रभारियों को ऑक्सीजन कंसन्टे्रटर, एक-एक हजार सर्जिकल मास्क, सेनेटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर एवं फेस शील्ड प्रदान किए। इसके अलावा आशा सहयोगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्क भी बांटे। उद्योग मंत्री ने निर्देश दिया कि गांवों में सीएचसी व पीएचसी पर आने वाले सभी मरीजों को पर्ची के साथ मास्क भी दिया जाए।

दस ऑक्सीजन कंसट्रेटर दिए
लालसोट. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) ने उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 50 लीटर सेनेटाइजर, 15 हजार सर्जिकल मास्क और एक हजार कपड़े के मास्क सौंपे। अध्यक्ष बी. एम मित्तल और सचिव जसबीर सिंह ने उद्योग मंत्री के आवास पर यह सामग्री सौंपी। ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सहित सीएचसी और पीएचसी को दी जाएगी। (नि.प्र.)
गीजगढ़. ग्राम पंचायत फर्राशपुरा में सरपंच शायर देवी व समाजसेवी महेश गुर्जर के नेतृत्व में पंचायत निगरानी समिति द्वारा बीमार लोगों का सर्वे किया गया। खासी, जुकाम और बुखार के मिले रोगियों को भी दवा की किट वितरण की गई व समाजसेवी गुर्जर ने मास्क वितरण किए।