1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुनि तरुण सागर को विनयांजलि देने उमड़े लोग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 3 Sep 2018, 9:09 AM IST

dausa jain samaj

मुनि तरुण सागर को विनयांजलि देने उमड़े लोग

दौसा. शहर के बजरंग मैदान में क्रांतिकारी राष्ट्रसंत जैन मुनि तरुण सागर महाराज के समाधिमरण पर विनयांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत तरुण क्रांति मंच व गुरू परिवार, दौसा के अध्यक्ष गौरव जैन ने मुनिश्री के चित्र के समक्ष दीप प्रÓजवलन करके की। उन्होंने मुनिश्री के जन्म से लेकर समाधि-मरण तक के संस्मरणों को सुनाकर मुनि तरुण सागर को अन्तरराष्ट्रीय जन सन्त बताया।

दौसा विधायक शंकरलाल शर्मा ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद भी इस विनयांजलि सभा में हर धर्म, जाति व सम्प्रदाय के प्रतिनिधि व आम जनता बड़ंी संख्या में मौजूद है, यह उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है, वो सही मायनों में राष्ट्रसंत थे। उन्होंने अपने कड़वे प्रवचनों के माध्यम से जो देश और समाज को दिया है, वो अमिट है, वो मरे नहीं है वो अमर हो गए हैं।


कार्यक्रम में नगरपरिषद सभापति मुरलीमनोहर शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम बंशीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, रामस्वरूप जायसवाल, डॉ. रतन तिवाड़ी, एमएल गुप्ता, ऋषभ शर्मा, प्रीतिपाल सिंह, सुनील बढ़ेरा, करणसिंह राजावत, विश्व हिंदू परिषद से परमानंद शर्मा, प्रभुलाल गुर्जर, सुरेश घोषी, माली समाज से कन्हैयालाल सैनी, एडवोकेट लक्ष्मीनारायण मीना, डॉ. एसएन खण्डेलवाल, रामनाथ राजोरिया, एडवोकेट राजेश शर्मा, सुधीर जैन, आलोक जैन, लोकेश शर्मा, सत्यनारायण धौंकरिया, बाबूलाल जैन, राजाबाबू जैन व बालक धवल जैन ने भी सभा को संबोधित किया व मुनिश्री के सम्पर्क में आने के बाद जीवन में आए बदलावों से लोगों को अवगत कराया।

जैन समाज के प्रवक्ता प्रतीक जैन ने बताया कि बालक ईशान जैन ने मुनिश्री पर बड़ा ही मार्मिक भजन प्रस्तुत किया। इससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। मुनिश्री के जमकर जयकारे लगे।


इस अवसर पर संजय जैन, विधि सेठी जैन, मनीष जैन, प्रहलाद महेश्वरा, शिवशंकर सोनी, महेश साकुनिया, पीयूष खण्डेेलवाल, श्वेता जैन, कविता, रूपा जैन, पंकज सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे। जैन समाज के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन चांदवाड ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुनिश्री की आरती व त्रिशला महिला मण्डल द्वारा भजन आदि प्रस्तुत किए गए। संचालन प्रतीक जैन ने किया।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़