
दौसा को सौगात देंगे पीएम मोदी, मेडिकल कॉलेज का गुरुवार को करेंगे वर्चुअल शिलान्यास
दौसा. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय दौसा का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार प्रात: 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे। प्रदेश में दौसा के अलावा बांसवाड़ा, सिरोही और हनुमानगढ़ के मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी जा रही है। प्रदेश स्तरीय समारोह जयपुर के सीतापुरा में होगा। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा व राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग सहित कई मौजूद रहेंगे।
वहीं दौसा में समारोह जिला अस्पताल में आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने बताया कि समारोह में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भाग लेंगी। इसके अलावा जिले के सांसद, विधायक सहित अधिकारी आदि भी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि भाण्डारेज मोड़ के समीप मित्रपुरा गांव की सीमा में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि आवंटित है। एडीएम आरके मीना ने बताया कि कार्यक्रम जिला अस्पताल में होगा और कॉलेज की आवंटित भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा।
दिनभर चलती रही तैयारियां
भांडारेज. भांडारेज मोड़ के समीप मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित भूमि पर बुधवार को देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परिसर के एक हिस्से में जेसीबी से समतलीकरण किया गया। दिनभर कार्यक्रम के स्थल को लेकर भी असमंजस बना रहा। निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप स्थित भूमि पर निर्माण एजेंसी सहित स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी जुटे रहे। बाद में कार्यक्रम स्थल जिला अस्पताल तय कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि जोपाड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम मित्रपुरा की 56 बीघा भूमि पर कॉलेज निर्माण प्रस्तावित है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जनता की कई सालों की मांग पूरी होगी।
Published on:
29 Sept 2021 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
