6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेब तराश गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत छह जने गिरफ्तार

dausa - छह मोबाइल, चार पर्स आदि बरामद

less than 1 minute read
Google source verification
जेब तराश गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत छह जने गिरफ्तार

मेहंदीपुर बालाजी. पुलिस की गिरफ्त में जेब तराशने के आरोपी।

दौसा. मेहंदीपुर बालाजी. मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के बाहर भीड़ में श्रद्धालुओं की जेब तराशने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर सरगना समेत छह जनों को गिरफ्तार किया है।
टोडाभीम थाने की बालाजी चौकी प्रभारी सीमा सिनसिनवार ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के टोडाभीम क्षेत्र में बढ़ती जेब तराश व मोबाइलों की चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाशचंद के निर्देश पर टीम का गठन किया। टीम ने कस्बे की एक होटल में रुके जेब कतरों व चैन स्नैचिंग करने वाले गिरोह का सरगना निशार अंसारी निवासी फेंफना बलिया यूपी, खालिद खान निवासी सीतामढ़ी बिहार, विष्णुकुमार निवासी फिरोजपुर थाना पलवल हरियाणा, प्रेम कुशवाहा निवासी अतर्रा जिला हमीरपुर यूपी, सतेंद्र शाह निवासी गाजीपुर नई दिल्ली एवं शिवम निवासी कासगंज यूपी को जांच व पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों से बालाजी मंदिर में दर्शन व आरती के बीच जेब काटकर चुराए गए छह मोबाइल, चार पर्स व दो एटीएम बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा गठित टीम में बालाजी चौकी प्रभारी सीमा सिनसिनवार, कांस्टेबल अनिल, कैलाश, हरेंद्र, संदीप, शैलेंद्र आदि मौजूद थे।

बच्चों की लड़ाई में हुआ पथराव, पुलिस ने चार जनों को किया गिरफ्तार
लवाण.
लवाण थानान्र्तगत हरियाणा की ढाणी में बच्चों की आपसी लड़ाई बड़ों तक पहुंच गई और दोनों पक्षों में आपस में जमकर पथराव हुआ। थाना प्रभारी हरदयाल मीणा ने बताया कि हरियाणा कि ढाणी में बच्चे खेल रहे थे। खेल ही खेल में बच्चों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना तेज हुआ कि बच्चों के परिजनों ने एक -दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के राजेश गुर्जर, कमलेश, रमेश और लक्ष्मण गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।