4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के लिए किया प्रेरित :
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 5 Oct 2020, 8:37 AM IST

पुलिस के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

लालसोट के रामगढ़ पचवारा कस्बे में फ्लेग मार्च करते पुलिस के जवान।



रामगढ़ पचवारा(लालसोट). पंचायत चुनावों में कानून व्यवस्था बनाए रखने व आम मतदाता को भयमुक्त हो कर मतदान करने के लिए रामगढ पचवारा थाना पुलिस ने रविवार को कस्बे समेत कई गांवों में फ्लेग मार्च किया।
थाना प्रभारी अशोक झांझडिय़ा की अगुवाई में पुलिस जाब्ते ने रामगढ पवचारा, राहुवास, डूंगरपुर समेत कई गंावों में फ्लेग मार्च किया।(नि.प्र)

इन ग्राम पंचायतों में होगा मतदान : रामगढ़ पचवारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम सरिता मल्होत्रा ने बताया कि 6 अक्टूबर को मतदान सुबह साढे सात बजे से शाम साढे पांच बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरपंच के लिए मतदान ईवीएम से होगा और वार्ड पंच के लिए मतपत्र से मतदान होगा। 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 210 प्रत्याशी और वार्ड पंच 274 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनावों के लिए तेरह जोनल मजिस्टे्रट व दो एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एरिया मजिस्ट्रेट के तौर पर नांगल एसडीएम व दौसा एसीएम को नियुक्त किया गया। सभी मतदान दलों को सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। नयावास में चैक पोस्ट पर तैनात गाईड सभी दलों को उनके बूथ तक पहुंचाने का कार्य करेंंगे।
पंचायत चुनावों के तहत होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को भय मुक्त मतदान के लिए प्रेरित करें।

मानपुर. सिकंदरा पंचायत समिति में मंगलवार को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को मानपुर व सिकंदरा थाना पुलिस व आरएसी के जवानों ने मानपुर व सिकंदरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान मानपुर पुलिस वृत्ताधिकारी संतराम मीना की अगुवाई में दर्जनों हथियारबंद जवान बावनपाड़ा व मरियाडा़ पंचायत के गांव के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च करते हुए निकले। पुलिस जवानों व अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकालकर पंचायत भवन में ग्रामीणों को निष्पक्षता व भयरहित होकर मतदान करने की बात कही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान लालच, दबाव व भय का माहौल बनाया जाता है। इसे खत्म करने के लिहाज से पुलिस फ्लैग मार्च किया गया।


बिना मास्क मतदान केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश
पंचायत समिति सिकंदरा की 24 ग्राम पंचायतों में मतदान कल
सिकंदरा (मानपुर) ञ्च पत्रिका. सिकंदरा पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को सरपंच व पंच के लिए मतदान होगा। पंचायत समिति सिकंदरा की 24 ग्राम पंचायतों में 120 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कोरोना गाइडलाइन कि पालना व बिना मास्क के मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में प्रचार अभियान में प्रत्याशियों के साथ समर्थक भी पूरा दमखम लगा कर माहौल को अपने पक्ष में करने में जुटे नजर आए। पंचायत समिति सिकंदरा की ग्राम पंचायत अचलपुरा, अगावली, बावनपाड़ा, भंडारी, ब्राह्मण बैराड़ा, छोकरवाड़ा, देवरी, डोलिका, दुब्बी, गंडऱावा, गांगदवाड़ी, गढ़, गुमानपुरा, कैलाई, लांका, मरियाड़ा, मोहचिंगपुरा, निहालपुरा, रामगढ़, राणौली, सरूंड़ला, शेखपुरा, सिकंदरा, टोरड़ा में सरपंच व वार्ड पंचों के चुनाव को लेकर मतदान होगा।