8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मूतवी-जैसलमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस का पावर फैल, सवा घंटे रेल यातायात रहा प्रभावित

झालानी बगीची फाटक पर अटकी मालगाड़ी, आधे घंटे तक रहा फाटक बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Mahesh Jain

•

Updated: 25 May 2021, 8:38 PM IST

जम्मूतवी-जैसलमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस का पावर फैल, सवा घंटे रेल यातायात रहा प्रभावित

जम्मूतवी-जैसलमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस का पावर फैल, सवा घंटे रेल यातायात रहा प्रभावित

बांदीकुई. बांदीकुई जयपुर रेलमार्ग पर बांदीकुई जंक्शन से जयपुर जाते समय अरनिया स्टेशन पर जम्मूतवी- जैसलमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस का पावर फैल हो गया। इससे बांदीकुई जंक्शन पर बरेली स्पेशल व मोतीहारी दो सवारी गाडिय़ां अटक गई। इस कड़ी में बरेली एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय 4 .16 मिनट पर बांदीकुई पहुंची, लेकिन इसको करीब 1 घंटे रोका गया। वहीं मुजफ्फर-पोरबंदर स्पेशल ट्रेन शाम 5.05 मिनट पर बांदीकुई पहुंची। जिसे 20 मिनट बांदीकुई रोका गया। इस दौरान रेल प्रशासन की ओर से अधिकारिक सूचना नहीं दी गई तो यात्री स्टेशन पर रेल प्रशासन सहित वेंडरों से ट्रेन के रोकने का कारण पूछते नजर आए।

रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरनिया स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन का पावर फेल हो गया, जिससे इसी स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का पावर लगाकर इस सवारी ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान बांदीकुई के प्लेटफार्म नम्बर छ: पर खडी़ मालगाड़ी के पावर को बदलकर अरनिया से मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया। लेकिन पावर के अभाव में मालगाड़ी ट्रेन प्लेटफार्म छह पर ही अटक गई। इसके चलते आगरा की ओर से आ रही मालगाड़ी को झालानी बगीची फाटक पर रोकना पड़ा।

आंधे घंटे फाटक रहा बंद, राहगीर हुए परेशान
आगरा की ओर से बांदीकुई आ रही मालगाड़ी को आउटर पर खड़ा करने से झालानी बगीची फाटक आधा घंटे बंद रहा। इस दौरान राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पडा़। लोगों ने झालानी बगीची फाटक नहीं खुलने से वैकल्पिक मार्ग चुना। झालानी फाटक नहीं खुलने से लोगों को आगरा फाटक एवं पंचमुखी अंडरपास से गुजरना पड़ा।