3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

कोविड संक्रमण के कारण समारोह में बच्चे नहीं होंगे शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 20 Jan 2022, 10:29 AM IST

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

दौसा. बांदीकुई उपखंड अधिकारी कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह मनाए जाने को लेकर उपखंड स्तरीय बैठक उपखंड अधिकारी नीरज मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपखंड अधिकारी ने राष्टीय पर्व की महत्ववता पर प्रकाश ड़ाला। उन्होंने कहा कि कोविड 19 से संक्रमण के बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना की जाएगी।
कार्यक्रम से पहले एवं बाद में कार्यालय भवन एवं परिसर में सोडियम क्लोराइड का छिड़काव कर सेनेटाइज किया जाए। बीएनजोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में कोविड को देखते हुए बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं आएगा। कार्यक्रम स्थल पर हैंडवाश एवं सैनेटाइजर का उपयोग किया जाए। सभी राजकीय भवन, कार्यालय, प्रतिष्ठान, उपक्रम आदि पर प्रात: आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। एसडीएम कार्यालय में प्रात: आठ बजे एवं बीएनजोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रात:9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह में कार्यालय अध्यक्ष, ब्लॉक लेबल अधिकारी, उपस्थित होगे। वहीं कोरोना वॉरियर्स के रूप में पुलिस कर्मी, चिकित्सा कर्मी, सफ ाई कर्मी, आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी को भी सीमित संख्या में शामिल किया जाएगा।
वहीं समारोह से पूर्व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी, गैर सरकारी, शिक्षण संस्था, कार्यालय आदि में कार्यालय अध्यक्ष रोशनी की व्यवस्था स्वयं अपने स्तर पर करें। वहीं एसडीएम कार्यालय, नगर पालिका, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस थाना, बीएनजोशी विद्यालय, उपतहसील कार्यालय आदि में रोशनी की व्यवस्था ईओ नगर पालिका सुनिश्वित करेंगे। कोविड के कारण सीमित संख्या में पुरस्कार वितरण किया जाऐगा। कोविड से बचाव के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कोरोना वॉरियर्स के रूप में बीएलओ, आंगनबाडी़ कार्यकर्ता, चिकित्सा अधिकारी, पेरामैडिकल स्टॉफ, पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, नगर पालिका सफाई कर्मी, स्काउट एवं एनसीसी के छात्र, व्यक्ति, स्वयंसेवी संस्था जिनके द्वारा कोविड के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया गया हो, उसे सम्मानित किया जाएगा।
वहीं शहीद वीरांगनाओं के लिए शॉल आदि की व्यवस्था की जाऐगी। पुरस्कार वितरण के लिए चयन समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष उपखंड अधिकारी, तथा पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार, विकास अधिकारी, नगर पालिका ईओ, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सदस्य के रूप मेंं शामिल किया गया। बैठक में स्टेज बैठक व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, माइक , प्रचार प्रसार,मिठाई वितरण, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था, पेयजल आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

समारोहपूर्वक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पर्व
दौसा. गणतंत्र दिवस समारोह -2022 सम्पूर्ण जिले में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर आरके मीना ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर जिले के समस्त राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिला स्तर पर राष्ट्रीय पर्व को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। ध्वजारोहण मंत्री द्वारा किया जाएगा। अद्र्ध सैनिक बल, पुलिस टुकडियां भाग लेंगी। राज्यपाल का संदेश पढ़ा जाएगा। कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मियों, चिकित्साकर्मियों, सफाईकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनी को आमंत्रित किया जा सकता हैं। सीमित संख्या में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी होगा। शिक्षण संस्थाएं समारोह कर सामूहिक राष्ट्रगान करेंगी। कोरोना महामारी के कारण स्वतंत्रता सैनानियों एवं अन्य वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर आमंत्रित नहीं किया जाएगा। राज्य व जिला स्तर पर पुरस्कृत शिक्षकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उपखण्ड स्तर के समारोह में एसडीएम व ग्राम पंचायतों में सरपंचों द्वारा राष्ट्रीय झण्डा फहराया जाएगा।