फर्राशपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
गीजगढ़. ग्राम पंचायत फर्राशपुरा में महाकाल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी महेश गुर्जर व सरपंच शायर देवी ने फीता काटकर किया।
महेश गुर्जर ने कहा कि शारारिक व मानसिक विकास के लिए जीवन में खेल खेलना जरूरी है। खेल जीवन का अहम हिस्सा होता है। सरपंच सायर देवी ने कहा कि खेलों में हार जीत का भाव न रखते हुए खेल को खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए।
ओमप्रकाश घूमना ने कहा कि खेल में द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम व उपविजेता को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान रामबाबू शर्मा, हरकेश गुर्जर, राकेश शर्मा,सचिन, उमाशंकर, छोटेलाल, बाबू, लक्ष्मण आदि मौजूद थे।