
बांदीकुई. बसवा थाना पुलिस ने मंगलवार को दो हजार रुपए के ईनामी आरोपित को महुवा थाना क्षेत्र से घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देश पर वृत्ताधिकारी नवाब खां के पर्यवेक्षण में बसवा थाना प्रभारी जहीर अब्बास के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर साहुन पुत्र हमीद जाति मेव निवासी नसवारी थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर को महुवा थाना इलाके में घटना को अंजाम देने के लिए रैकी करते गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपित ने 5 मार्च 2017 को बसवा बस स्टैण्ड पर फाइनेंस का फर्जी अधिकारी बनकर ट्रक को रोक लिया और ट्रक की किश्तें बकाया होने की बात कहते हुए खलासी से रुपए व सामान छीन ले गए। इस मामले में इलियाश उर्फ इल्ला मेव नसवारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि दूसरा साथी साहुन एक वर्ष से फरार चल रहा था। इस पर पुलिस अधीक्षक की ओर से ईनाम घोषित था।
पार्षदों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन, अनशन पर बैठने की मांग अनुमति
बांदीकुई. नगरपालिका पार्षदों ने मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा को ज्ञापन सौंपकर नियमविरुद्ध तरीके से जेसीबी का उपयोग करने के मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। पार्षदों ने बताया कि वार्ड 16 में सीसी रोड का निर्माण कार्य संवेदक द्वारा कराया जा रहा है। इसमें जेसीबी सहित सरकारी संसाधनों का नियमविरुद्ध उपयोग कर अपने चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नगरपालिका में भ्रष्टचार चरम पर है। उन्होंने बताया कि पार्षद महेश यादव द्वारा जेसीबी से सीसी सडक़ पर कार्य करने की रिकोर्डिंग की गई तो नगरपालिका चेयरमैन द्वारा दबाब बनाने के लिए तीन-चार वर्ष पहले बनाए गए मकान को लेकर नोटिस जारी किया है। जबकि शहर में अवैध रूप दर्जनेां तलघरों का निर्माण हो गया है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और उन्हें मकान तोडऩे की धमकी दी जा रही है।
ऐसे में चेयरमैन व ईओ के खिलाफ अनशन पर बैठने की अनुमति दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद सुरेन्द्रसिंह मीणा, मुकेश माल, सुरेश धवन, महेश यादव एवं रतनसिंह गुर्जर शामिल थे।
Published on:
30 Jan 2018 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
