10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी की समस्या को लेकर जताया विरोध

दस दिन से खराब पड़ी हैं नलकूपों की मोटर

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Kuldeep Yadav

Apr 03, 2018

water problem

गुढ़लिया-अरनिया. कस्बे के राजकीय पशु चिकित्सालय के समीप स्थित बोरिंग की मोटर खराब होने से पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। गांव में पानी का अन्य कोई स्त्रौत नहीं है, लेकिन जलदाय विभाग एवं ग्राम पंचायत कार्रवाई के नाम पर आंखें मूंदकर बैठे हुए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को ग्रामीणों ने नारे लगाकर जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सुनील शर्मा ने बताया कि गांव में 5 बोरिंगें हैं। इनमें से दो बोरिंगें 8-10 दिन से खराब पड़ी हुई है। इस बारे में ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंच शिकायत भी कर चुके हैं। रफीक खान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण लोग पशुपालन का भी कार्य करते हैं। ऐसे में बोरिंग खराब होने से मवेशियों के लिए भी पानी का संकट बना हुआ है।

लोगों को दूर-दराज से पानी लाकर घरेलू काम निपटाने पड़ रहे हैं। गर्मी के शुरू होने के साथ ही इन दिनों पानी की खपत भी बढ़ गई है। वहीं कुछ लोगों को जेब ढ़ीली करके टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया मोटर को शीघ्र मरम्मत कर चालू किया जाए और अधिक समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों से पानी पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन आन्दोलन पर उतारू होना पड़ेगा। इस मौके पर जगदीश पाराशर, शिवरतन योगी, राजकुमार शर्मा, शुभम, रशीद खान, नितिन पाराशर, चमेली देवी एवं भौंरी देवी ने भी प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए दो खिलाडिय़ों का चयन


बांदीकुई. अहमदाबाद में 6 अप्रेल से आयोजित होने वाली महिला एवं पुरुष सीनीयर राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैम्पियनशिप के लिए जिले की दो खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। जिला बास्केटबॉल संघ सचिव सुनील बैंसला ने बताया कि राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल चैम्पियन शिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ढिगारिया टप्पा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा नीरज गुर्जर व फोरंता प्रजापत का चयन किया गया है।

इन छात्राओं का चयन होने पर जिला खेल अधिकारी गजेन्द्रसिंह राठौड़, शूटिंग बॉल संघ कार्यकारी सचिव सियाराम शर्मा, संभागीय सचिव मधुलाल प्रजापत, संरक्षक कैलाश बैंसला, अध्यक्ष कालूराम योगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप फौजी, दीपक पटेल, बाबूलाल मीणा, धर्मसिंह आर्य, हरिओम मीणा, कमलसिंह गुर्जर, मदनगोपाल सैनी, चतरसिंह बासड़ा, हनुमान चौधरी, सत्यप्रकाश खटाना, दयानंद उपाध्याय ने भी खुशी जताई और मिठाईयां बांटी।