11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांस्कृतिक समारोह की स्वीकृति नहीं देने पर नारे लगाकर जताया विरोध

बांदीकुई राजेश पायलट महाविद्यालय का मामला

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Kuldeep Yadav

Feb 03, 2018

bandikui college

बांदीकुई. राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से सांस्कृतिक एवं पुुरुस्कार वितरण समारोह की अनुमति नहीं दिए जाने पर शनिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष इन्द्रजीतसिंह प्रभाकर के नेतृत्व में छात्रों मुख्य द्वार पर नारे लगाकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि सांस्कृतिक एवं पुरुस्कार वितरण समारोह के आयोजन से प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मौका मिलता है। जो कि एक रचनात्मक कार्यक्रम है, लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से रचनात्मक कार्यक्रमों को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है।

जबकि कई बार कॉलेज प्रशासन से अनुमति मांगी गई, लेकिन स्वीकृति नहीं दी जा रही है।महासचिव प्रवीण जारवाल ने कहा कि प्राचार्य कॉलेज के विकास में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र स्वीकृति जारी नहीं की गई तो कॉलेज के सभी छात्र मुख्य द्वार पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उधर प्राचार्य ज्ञानेश्वर मीणा का कहना है कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है और ना ही किसी ने उनसे सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा की है। इस मौके पर सुजीत कुमार, नीरज मीणा, देशराज माल, वीरसिंह गुर्जर, प्रेंमप्रकाश वेद, अरविन्द शर्मा, महेन्द्र महाणा, दयाराम चेची व विक्रम ने भी विरोध जताया।

फुटवाल मैत्री मैच 7को


बांदीकुई. मार्ता श्रीरमाबाई अंबेडकर जयन्ती पर बुधवार को राजकीय बीएन जोशी उच्च माध्यमिक विद्यालय में दोपहर २ बजे से मैत्री मैच का आयोजन होगा। इसमें मुख्स अतिथि समाज सेवी भगचंद टांकडा होंगे। अध्यक्षता ललित रायपुरा करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि किशनलाल धांधोलाई, गुलाब मुरलीपुर, पूर्व प्रधान शोभना गुर्जर, समता सैनिक दल प्रदेशाध्यक्ष बीएल बौद्ध, सुनीता वर्मा, गौरी देवी, प्रहलाद नागर, राजीव ईंटका,पार्षद महेन्द्र जारवाल, प्रभू दयाल जारवाल, श्याम भंडारी, डॉ.रामकिशोर, मुकेश माल, महेश यादव, होशियारसिंह, मुकेश बैरवा, लल्लूराम सारसर, शिवलाल बुन्देल एवं मुस्कान वर्मा होंगे।

स्वच्छ भारत अभियान के बाद गंदगी का आलम


बांदीकुई. एक ओर केन्द्र व राज्य सरकार स्वच्छ भारत अभियान का ढिंढोरा पीट रही है। वहीं शहर के वार्ड २९ में नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण कई जगह गंदगी का आलम बना हुआ है।इससे लोगो का जीना तक दुर्भर हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका का इस ओर कोई ध्यान नही है। लोगो का कहना है कि यहां नियमित नालियों की सफाई नहीं होती है। घरों का कचरा सडक पर बिखरा रहने से आंवारा जानवर विचरण करते गंदगी को चारों ओर फैला देते हैं। इससे मुंह पर कपड़ा लगाकर गुजरना पड़ता है।