
लालसोट में सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यालय में संबोधित करते उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना।
लालसोट. प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने विधायक कोष से स्वीकृत 66 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने शहर के गंगापुर रोड स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में सभी विकास कार्यों की लोकार्पण पट्टिकाओं का अनावरण किया।
उन्होंने लालसोट में शीघ्र ही पीडब्ल्यूडी का एक्सईएन ऑफिस खुलवाने की भी घोषणा की। एक्शन ऑफिस नहीं होने से यहां के अधिकारियों व संवेदकों को दौसा आना-जाना पड़ता है, जिसके चलते अब लालसोट में ही विभाग का एक्सईएन ऑफिस खोला जाएगा और शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिल कर इसकी स्वीकृति भी कराई जाएगी। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने उपखंड के गोल्या गांव से बास रामपुरा तक सड़क निर्माण कार्य की भी घोषणा की। विकास कार्यों के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।
ग्रामीणों की राय के अनुसार आगे भी इसी तरह विकास कार्य कराए जाते रहेंगे। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने पांच लाख रुपए की लागत सुंदरपुर गांव में नाली निर्माण में सीसी रोड, छह लाख की लागत से लखनपुर गांव के महावर मोहल्ले में नाली निर्माण, चार लाख की लागत से सुखचैनपुरा गांव में सामुदायिक केंद्र का निर्माण, दस लाख की लागत से बड़का पड़ा विद्यालय में दो कक्षा कक्षों का निर्माण, चार लाख की लागत से गोपालपुरा गांव में स्कूल की चारदीवारी का निर्माण, पांच लाख की लागत से रामपुरा कला गांव की बैरवा ढाणी में सामुदायिक भवन का निर्माण, पांच लाख की लागत से इन्दावा पंडा की ढाणी में सामुदायिक भवन का निर्माण , सात लाख की लागत से अचलपुरा मुख्य गांव में सीसी रोड का निर्माण ,पन्द्रह लाख की लागत से सूरतपूरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में हॉल व मंच का निर्माण और धौणा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हॉल का निर्माण कार्यों का
लोकार्पण किया।
ठेकेदार संघ की ओर से मीना को ज्ञापन देकर लालसोट में शीघ्र ही एक्सईएन कार्यालय खुलवाने की भी मांग की। कांग्रेस नेता रामविलास खेमावास, ईश्वरलाल मीना, रामसहाय बगड़ी, रमेश सुंदरपुर, छोटूलाल जांगिड़, बिहारीलाल कल्याणपुरा, सहायक अभियंता बीएल मीना, महेशकुमार मीना व रामराज मीणा समेत कई जने मौजूद थे। संचालन विनीत उपाध्याय ने किया।
Published on:
30 Aug 2020 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
