10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलकर्मियों ने स्टेशन पर नारे लगाकर किया विरोध-प्रदर्शन

मांगों का समाधान किए जाने की मांग

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Kuldeep Yadav

Feb 02, 2018

bandikui rail workers

बांदीकुई. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से ऑल इण्डिया रेलवे मैंस फैडरेशन के आहवान पर शुक्रवार शाम अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचने पर रेलकर्मियों ने लम्बि मांगों का समाधान किए जाने की मांग को लेकर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

संयुक्त सचिव माघवेन्द्रसिंह टोनी ने बताया कि न्यूनतम वेतन व फिटमेंट फार्मूलें में परिवर्तन करने, नई पेंशन नीति स्वीकार नहीं करने, युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए गारंटीड पेंशन योजना लागू करने, भारतीय रेल के नीजिकरण पर रोक लगाने, रोजमर्रा के कार्य ठेके पर देने , रनिंग स्टॉफ के विभिन्न भत्ते सही फार्मूले के अनुसार परिवर्तन करने, मंत्रालयिक कर्मचारियों सहित मण्डल स्तर के कारखानों में रिक्त पद भरने, सुपरवाइजरों को राजपत्रित बनाने, स्टेशन मास्टर सहित जिन कैटेगिरी की भर्ती अपग्रेड हुई है उन्हें अगली तीन ग्रेड में एमसीपी का लाभ देने, रेलवे अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक व मेडिकल कर्मचारी लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान मानसिंह गांगुली, मनीष गुर्जर, हरिसिंह यादव, प्रहलाद सैनी, फैलीराम मीणा, जौहरीलाल मीणा, विजय भटनागर, विजयसिंह, किशनलाल, धर्मसिंह, धारासिंह, धर्मेन्द्र माल, शिव कुमार, लोकेश शर्मा, अनिल विजय एवं ओमप्रकाश सहित अन्य रेलकर्मियों ने विरोध जताया।

सर्व समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 को


बांदीकुई.राजेश पायलट मेमोरियल ट्रस्ट व सरदार वल्लभभाई पटेल गुर्जर विकास संस्थान की ओर से भाण्डेड़ा रोड स्थित पायलट भवन में 10 फरवरी को राजेश पायलट जयंती पर पायल की मूर्ति का अनावरण एवं सर्व समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। संरक्षक रामसिंह चंदेला ने बताया कि इसमें दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के छात्रा वर्ग में 75 एवं छात्र वर्ग मं 80 फीसदी अंक लाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी 7 फरवरी तक अपनी अंक तालिका की फोटो प्रति पायलट भवन पर जमा करा सकते हैं।

कांग्रेस आईटी सैल जिला संयोजक नरेन्द्र बैंसला ने बताया कि समारोह को लेकर शुक्रवार को विद्यालयों में छात्रों को जानकारी दी। वहीं समारोह को लेकर बसवा, उपरेड़ा, सबड़ावली, मेहतानी, गुल्लाना, देवाड़ा, पाड़ला, कौलाना, धपावन, कंवरपुरा, मुकरपुरा, नांगवास एवं श्याालवास में भी जनसम्पर्क किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष इन्द्रजीतसिंह प्रभाकर, युवा नेता अमर म्हाणा, खुशीराम, हितेश, रत्तीराम, बलराम गंगवाल, अरविंद शर्मा, नीरज मीणा एवं सचिन सैनी ने भी शिरकत की।