बांदीकुई (दौसा). उत्तर-पश्चिमी रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर मजदूर संघ की तीनों शाखाओं के रेल कर्मचारियों ने बांदीकुई जंक्शन पर पूजा एक्सप्रेस ट्रेन पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते केन्द्र सरकार ने रेलकर्मियों को जनवरी 2020 से बढा़ महंगाई भत्ता व एरियर का भुगतान नहीं किया हैं। गत वर्ष मार्च माह से अब तक रेलकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किये वगैर वॉरियर्स की तरह सेवाएं दी है, लेकिन फिर भी उनके परिवार का टीकाकरण नहीं करवाया गया हैं।
साथ ही कोरोना काल में जान गंवाने वाले कर्मचारियों और उनके परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग उठाई। इस मौके पर रामकिशोर मीणा मंडल मंत्री यूपीआरएमएस, अनिल गौड़, राज्यपाल सिंह, सुभाष, हरिवल्लभ गुर्जर, रतिराम मीणा, लोकेश नारद, युधिष्ठिर तिवाड़ी, बनवारी लाल मीणा, फतेहसिंह, डीपी शर्मा, प्रतिक्षा उपाध्याय, सुरेंद्र शर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।