8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेनों के कोचों मे होगी अस्थाई बढ़ोतरी, यात्रियों को सफर में मिलेगी सुविधा

27 जोड़ी रेलसेवाओं में करीब 50 डिब्बे बढ़ाए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 29 Nov 2023, 7:52 PM IST

ट्रेनों के कोचों मे होगी अस्थाई बढ़ोतरी, यात्रियों को सफर में मिलेगी सुविधा

बांदीकुई स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की भीड़।

दौसा. रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। इसके तहत 27 जोड़ी रेलसेवाओं में करीब 50 डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। इसमें से कई ट्रेनें दौसा एवं बांदीकुई होकर जाती है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 4 से 27 दिसम्बर तक तथा अमृतसर से 5 से 28 दिसम्बर तक एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20487/20488 बाड़मेर-दिल्ली-बाड़मेर रेलसेवा में बाड़मेर से 4 से 28 दिसम्बर तक एवं दिल्ली से 5 से 29 दिसम्बर तक एक फस्र्ट एसी एवं 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20489/20490 बाड़मेर-मथुरा-बाड़मेर रेलसेवा में बाड़मेर से 1 से 31 दिसम्बर तक एवं मथुरा से 2 दिसम्बर से 1 जनवरी तक 1 फस्र्ट एसी एवं 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। वहीं गाड़ी संख्या 19666/19665 उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 1 से 31 दिसम्बर तक एवं खजुराहो से 3 दिसम्बर से 2 जनवरी तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। -स्टेशनों पर दिख रही यात्रियों की भीड़ शादी समारोह का सीजन एवं अन्य कारणों से यात्रा करने वाले लोगों के कारण इन दिनों स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही है। इससे लोगों को साधारण कोचों में यात्रा के दौरान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो चढऩे-उतरने तक में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में कोचों की संख्या बढऩे से यात्रियों को राहत मिलेगी।

दूसरी ओर बस स्टैण्ड पर भी यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। ऐसे में छोटे गांव-ढ़ाणियों से यात्रा करने वाले लोगों को यात्रा के लिए किसी बड़े स्टैण्ड पर आना पड़ता है या फिर जेब ढ़ीली कर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से भी ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।