
तेज अंधड़ के साथ बारिश, नौ ट्रांसफार्मर सहित तीन दर्जन पोल धराशायी
बांदीकुई (दौसा). शहर में शनिवार को अचानक मौसम ने पलटा खाया और तेज अंधड़ के साथ में बारिश का दौर शुरू हुआ। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हो गया। अंधड़ के कारण शहर सहित ग्रामीण अंचल में तीन दर्जन से Óयादा विद्युत पोल व करीब एक दर्जन ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए। इससे शहर शाम से ही अंधेरे में डूब गया।
हालांकि विद्युत सप्लाई बंद होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज आंधी के कारण दर्जनों की संख्या में पेड़ गिरने की सूचना मिली है। कई जगह पेड़ टूटकर विद्युत लाइन और केबल्स पर गिरने से बिजली लाइन टूट गई। जिससे शहर के अधिकांश स्थानों सहित ग्रामीण अंचल में विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। साथ ही बारिश के कारण भीषण गर्मी से परेशान चल रहे लोगों को आंशिक राहत मिली।
मौसम के अचानक बदलाव से तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बारिश ने नगर पालिका और प्रशासन के इंतजामों की भी पोल खोल कर रख दी। शहर के कई वार्डों की कॉलोनियों में घुटनों तक पानी भर गया।
जिससे राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोती नगर, बसवा रोड, बडियाल रोड, गुढ़ा रोड़ की कॉलोनी के रास्तो में पानी भर जाने से लोगों को निकलना तक मुश्किल हो गया। शहर में तेज अंधड़ से मकानों व दुकानों पर लगे शीशे सड़क पर गिर गए।
Published on:
29 May 2021 09:58 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
