शोभायात्रा का कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर एवं स्वागत द्वार लगाकर स्वागत किया गया। भक्ति संगीत की धुनों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। समारोह में अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष डॉ.रमेश विजय, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश विजयवर्गीय, महिला मण्डल जिलाध्यक्ष सम्पत्ति देवी, दौसा शहर अध्यक्ष सत्यनारायण जौपाड़ा, लालसोट मदनलाल, दुब्बी कृपाशंकर विजय, कुण्डल कल्याणसहाय, बांदीकुई ओमप्रकाश विजय, महिला मण्डल अध्यक्ष डिम्पल विजय थे।