6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलात्कार के आरोपी की श्यालावास केन्द्रीय कारागृह में मौत

अस्थमा से पीडि़त था बंदी

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Oct 28, 2020

बलात्कार के आरोपी की श्यालावास केन्द्रीय कारागृह में मौत

बलात्कार के आरोपी की श्यालावास केन्द्रीय कारागृह में मौत

दौसा. केन्द्रीय कारागृह श्यालावास में नाबालिग से बलात्कार के मामले में बंद एक आरोपी की बुधवार सुबह मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दौसा ने ग्राम न्यायालय न्याधिकारी हिमानी चतुर्वेदी को सौंपी है।

विशिष्ट केन्द्रीय कारागृह श्यालावास के अधीक्षक आर. अनंतेश्वरम ने बताया कि सेंट्रल जेल जयपुर से गत 21 मार्च को बंदी जयराल्ड उर्फ जॉनी निवासी कठपुतली नगर, कच्ची बस्ती ज्योति नगर जयपुर को श्यालावास जेल में शिफ्ट किया गया था। यह पोक्सो एक्ट के तहत दस वर्ष के कठोर कारावास से दण्डित था। बंदी अस्थमा बीमारी से ग्रसित था। बुधवार सुबह बंदी को सांस लेने में परेशानी होने पर जिला चिकित्सालय दौसा में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना से जिला कलक्टर, जेल विभाग के आला अधिकारियों के अलावा मानवाधिकार आयोग, न्यायिक विभाग सहित कई सरकारी विभागों को अवगत कराया गया है।

चोरी के मामले में दो आरोप पकड़े

दौसा. कोतवाली थाना पुलिस ने अशोक नगर से चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि 3 सितम्बर को रामकेश मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चोर उनके घर से मोबाइल व पर्स सहित 15 हजार रुपए पार कर ले गए। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में वारदात के लिए घर में जाते आरोपी नजर आए थे। इस मामले में पुलिस ने जांच कर सोप थाना नादौती निवासी आरोपी कुम्भाराम मीना तथा गंगाराम मीना को गिरफ्तार किया।