6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश से कच्चा घर व विद्यालय का कमरा ढहा

हजारों रुपए का नुकसान

2 min read
Google source verification
बारिश से कच्चा घर व विद्यालय का कमरा ढहा

गीजगढ़ में जलदाय विभाग कार्यालय के समीप ढहा कच्चा घर।

दौसा. गीजगढ़ कस्बे सहित आसपास गांवों में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से जलदाय विभाग कार्यालय के समीप किशोर लाल सैनी का कच्चा घर ढह गया। सीमेन्ट की चद्दर टूट जाने व अन्य सामान नीचे दब जाने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया। हल्का पटवारी पवन गुर्जर ने मौके पर जाकर पीडि़त को सांत्वना देकर आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घूमणा में मरम्मत के अभाव में कई वर्षो से जर्जर अवस्था में पड़ा कक्षा-कक्ष की दीवारे ढह गई। इस बारे में प्रधानाचार्य अमरसिंह मीणा ने शिक्षा विभाग अधिकारीयों को भी अवगत करवा दिया। बुजोट गंाव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का चबूतरा ढह गया। अध्यापक शिवलाल मीणा ने यह जानकारी दी।

तलघर खुदाई के दौरान मकान की दीवार धराशायी
बांदीकुई. नगरपालिका प्रशासन की मिलीभगत के चलते इन दिनों शहर में अवैध तलघर निर्माण कार्य जोरों पर हैं। इससे पालिका प्रशासन को प्रतिमाह लाखों रुपए की राजस्व हानि हो रही है। माधोगंज मण्डी के दूसरे दरवाजे पर शुक्रवार रात को तलघर निर्माण करते समय एक दीवार धराशायी हो गई। इससे लाखों रुपए का सामान दीवार के नीचे दबकर खराब हो गया।
जानकारी के अनुसार शहर में करीब दो दर्जन से अधिक तलघरों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें ना तो पार्किंग की व्यवस्था है और ना ही सुरक्षा के कोई संसाधन मुहैया कराए गए है। ऐसे में यदि गोदाम के उपयोग इन भवनों को लेने पर आग लग जाए तो एम्बुलेंस का पहुंचना तक मुश्किल है। शहर के सिकंदरा रोड, बडिय़ाल रोड, गुढ़ारोड फाटक, बसवा रोड एवं माधोगंज मण्डी के पीछे अवैध रूप से तलघरों का निर्माण चल रहा है। इन तलघरों में मापदण्ड एवं नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।
माधोगंज मण्डी के दूसरे दरवाजे पर रात को दुकान में तलघर का निर्माण किया गया, लेकिन खुदाई करते समय पड़ोसी की दीवार धराशायी हो गई। इसको लेकर आस-पड़ोस के लोगों ने पालिका प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पालिका प्रशासन मामले से जानकार होते हुए भी अनजान बना हुुआ है। वहीं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी डॉ.बनवारीलाल का कहना है कि तलघर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई मामला है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।