15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराते ही बस में लगी आग, 8 लोग जिंदा जले

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 25 लोग घायल हो गए।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Jul 01, 2026

reality of the Dausa bus accident comes to light in Indore

dausa accidenat-demo pic

Dausa Road Accident: दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 25 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पु​लिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से दौसा के जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर घायलों का उपचार जारी है। हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में रात करीब 2:30 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश से इंदौर जा रही बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद बस और ट्रेलर दोनों में आग लग गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त बस में कुल 39 यात्री सवार थे, जो नींद में थे। अचानक हादसे के बाद लगी आग के चलते 8 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दौसा जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा और एसपी पीयूष दीक्षित घटना स्थल पर पहुंचे।

बस चालक को झपकी आने के कारण हुआ हादसा

दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 25 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

तेज धमाके की आवाज से जागे बस सवार यात्री

यात्रियों ने बताया कि यह बस हंस ट्रेवल्स की थी। ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। बस मंगलवार करीब 5 बजे ऋषिकेश से रवाना हुई थी। करीब ढाई बजे दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र में थी, तभी अचानक आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई और तेज धमाके की आवाज के साथ दोनों वाहनों में आग लग गई। कुछ समझ पाते, त​ब तक आग फैल चुकी थी। हादसे के वक्त अधिकतर सवारियां नींद में थी, जो धमाके की आवाज सुनकर जाग गई। बस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जैसे-तैसे कुछ लोग बाहर निकले, तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

एक्सप्रेसवे के दोनों ओर यातायात रोका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में करीब एक घंटे तक आग लगी रही। पुलिस, दमकल और स्थानीय ग्रामीणों ने आग के बीच फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। आग तेजी से फैलने के कारण कई यात्रियों को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे के दोनों ओर यातायात रोक दिया गया। करीब एक घंटे बाद जले हुए वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग