8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेजकर्मियों ने किया ‘ढोल बजाओ-सरकार जगाओ’ प्रदर्शन

dausa - 7वें वेतमान सहित अन्य मांगों पर कोई विचार नहीं किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 21 Oct 2021, 11:50 AM IST

रोडवेजकर्मियों ने किया 'ढोल बजाओ-सरकार जगाओ' प्रदर्शन

दौसा रोडवेज डिपो में ढोल बजाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रोडवेजकर्मी।

दौसा. संयुक्त मोर्चे के बैनर तले 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत रोडवेजकर्मियों ने आंदोलन के 9वें चरण में केंद्रीय बस स्टैंड पर 'ढोल बजाओ-सरकार जगाओ प्रदर्शन कर धरना दिया।
इस मौके पर एटक के अध्यक्ष हितेश जोशी ने कहा कि रोडवेजकर्मी 11 सूत्री मांगों को लेकर 26 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से आंदोलनरत है। विभिन्न तरीके से धरना-प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी मांग पहुंचा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने संयुक्त मोर्चे की रिटायर्डकर्मियों के बकाया भुगतान की मांग मान ली, लेकिन 7वें वेतमान सहित अन्य मांगों पर कोई विचार नहीं किया। इससे रोडवेजकर्मियों में आक्रोश बरकरार है। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इंटक अध्यक्ष रामकिशन मीणा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और हमारा संगठन मजबूत व संकल्प दृढ़ है। सरकार समय रहते हमारी मांगें स्वीकार करे, अन्यथा 27 अक्टूबर को रोडवेज का चक्का जाम हड़ताल की जाएगी। धरने के दौरान कर्मचारियों ने ढोल बजाकर व सरकार के खिलाफ नारे लगाए तथा महंगाई भत्ता, नई बसें, राजस्थान राज्य बस अड्डा प्राधिकरण अधिनियम को रद्द करने, निजी बसों का स्टैण्ड अलग करने सहित कई मांगें दोहराई।
इस दौरान एटक के क्षेत्रीय संगठन सचिव मुकेश अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा, हरकेश मीना, नारायणलाल मीना, शिवराम गुर्जर, भानु शर्मा, खेमराज मीना, हजारीलाल मीना, प्रहलाद मीना, शिवदयाल वैष्णव, रामहंस मीना, रामेश्वर मीना, शिवराम मीना, महेश मीना, अजय जैमन, अमीन मोहम्मद, कमलेश जोशी, मुकेश मीना, शीला देवी, कमला देवी ,सीता गुर्जर, कृष्णा देवी, रिटायर्ड एसोसिएशन से भंवर सिंह, रामसिंह सोनी, सुरेश शर्मा, गोविंद सिंह तंवर, हरिसिंह गुर्जर, नानगराम शर्मा, रामगोपाल शर्मा, शंकरलाल शर्मा सहित कई रोडवेजकर्मी उपस्थित रहे।

प्रदेश की यात्रा पर निकले गौड़, हर दिन 100 किमी दौड़
दौसा. 'फिट राजस्थान हिट राजस्थानÓ अभियान के तहत युवाओं को स्वस्थ एवं फिट रहने का संदेश देने के लिए राजस्थान की यात्रा पर निकले जोधपुर के तनिष्क गौड़ का दौसा पहुंचने पर गौड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से स्वागत किया गया। बुधवार सुबह गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी की मूर्ति को माला पहनाकर तनिष्क अलवर के लिए रवाना हुए।
गौड़ ने बताया कि वह प्रतिदिन 100 किमी दौड़ के लक्ष्य के साथ एक अक्टूबर को जोधपुर से रवाना हुआ। करीब 40 दिन में 4 हजार किमी दौड़कर राजस्थान के सभी जिलों में जाने का लक्ष्य रखा है। अब तक जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झंझुनूं, सीकर, जयपुर आदि जिलों की यात्रा हो चुकी है। तनिष्क को बचपन से ही दौडऩे का शौक रहा है। जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, महामंत्री कृष्ण मोहन जोशी, जिला युवा अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, दीपक जोशी, रामावतार कौशिक, गणपतलाल शर्मा, राधामोहन शर्मा सहित मोहम्मद आसिफ सहित अन्य ने भी स्वागत किया।