30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आभानेरी के बालाजी मंदिर में चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

वारदात का खुलासा नहीं किया तो उग्र आंदोलन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 27 May 2021, 1:43 PM IST

 आभानेरी के बालाजी मंदिर में चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

बांदीकुई (आभानेरी). ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस।

बांदीकुई (आभानेरी). आभानेरी स्थित चांदबावड़ी परिसर में हर्षदमाता मंदिर के ठीक सामने स्थित बड़ के बालाजी मंदिर मेंचोरी की वारदात हो गई। इससे चांदबावडी़ की सुरक्षा व्यवस्था पर तो सवालिया निशान खडा़ हुआ हैं। जबकि यहां पुरातत्व विभाग की ओर से गार्ड व कर्मचारी तैनात रहते हैं। उसके बावजूद बावडी़ परिसर में चोरों ने चोरी कह वारदात कैसे अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं विभाग ने रेलिंग भी लगा रखी हैं, लेकिन चोर रेलिंग को कूदकर दानपात्र चुरा ले गया। सुबह जैसे ही कुछ भक्त मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो उनको चोरी की वारदात का पता चला। चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश हैं। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि वारदात का खुलासा नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि दानपात्र 80 किलो का बना हुआ था। बांदीकुई थाना पुलिस ने घटना का जायजा लिया।

दुकान से नकदी व सामान पार
मानपुर . कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन का पूरा फायदा इन दिनों चोरों को मिल रहा है. जब सुबह से लेकर आधी रात तक पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने में व्यस्त रहती है तब दूसरी ओर चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही मामला मानपुर कस्बे स्थित एक फैंसी स्टोर का सामने आया है। दुकान मालिक जयराम सैनी ने बताया कि दुकान के ताले चैक कर गया था। सुबह दुकान खोलकर देखा तो सामान फैला हुआ मिला। गल्ले से चार हजार की नकदी गायब मिली।

अपहरण व बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
दौसा. पुलिस ने जिले के एक थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही अपहरण के दौरान काम में लिए गए वाहन को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार अलवर जिला निवासी आरोपी पवन कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में तीन दिन पहले नाबालिग ने मामला दर्ज कराया था कि उसके पिता की दुर्घटना होने के बहाने आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर ले गया था तथा नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।