
दौसा. जल संरक्षण एवं कोरोना वैक्सीन जागारुकता को लेकर निकाली गई रैली के समापन पर मौजूद अतिथि व प्रतिभागी।
दौसा. रोटरी क्लब दौसा, जिला एवं पुलिस प्रशासन व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, दौसा के संयुक्त तत्वाधान मे ईटर्नल हॉस्पिटल जयपुर के सहयोग से जल संरक्षण एवं कोरोना वैक्सीन जागरुकता के प्रचार प्रसार के लिए साइकिल रैली निकाली गई। जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
साइकिल रैली का प्रथम पड़ाव पांच किलोमीटर पर मानगंज में हुआ। जहां जिला कलक्टर एवं नगर परिषद सभापति ममता चौधरी ने प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए। 10 किलोमीटर का सेकंड पड़ाव आदर्श विद्या मंदिर स्कूल जयपुर रोड पर एवं समापन 15 किलोमीटर पर हुआ। इस बीच में कला जत्था के कलाकारों का रथ मनोरंजन करते हुए साइकिल यात्रा के साथ-साथ चला। फ्रेम स्कूल में समापन पर भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। समापन समारोह में जिला कलक्टर एसपी अनिल बेनीवाल, पूर्व पीएमओ डॉ महेश शर्मा, फ्रेम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मृदुल सिसोदिया, डीएफओ केतन कुमार, रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय जैन आदि की उपस्थिति में रैली में भाग लेने वाले को मैडल एवं प्रमाण पत्र दिए गए। कवयित्री सपना सोनी ने कविता की प्रस्तुति दी।
साइकिल रैली का शहर में कई जगह स्वागत किया गया। प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था में विशेष योगदान रहा। जिला अस्पताल की एंबुलेंस भी साइकिल यात्रा के साथ चली। कार्यक्रम में अभिषेक चौधरी, अनिल मेठी, मनोज मलिक, अशोक गुप्ता,रवि कुंतल, नवल खंडेलवाल आदि का सहयोग रहा। संचालन महेश आचार्य व डॉ. केसी शर्मा ने किया। इस दौरान शिवशंकर सोनी, अंकित जैन, मनोज सोनी, रूपेश खंडेलवाल, आशीष खंडेलवाल, हितेश गुप्ता, हनुमान गुप्ता, जुगल गुप्ता, प्रीतिपाल सिंह, विनोद गौड़, पुनीत खंडेलवाल, पवन सोनी, पीयूष खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
युवाओं ने निकाली मोटरसाइकिल रैली
दौसा. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत रविवार को जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। जो सहजनाथ महादेव मंदिर से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बाइक सवार श्रद्धालु भगवा झण्डा लिए श्रीराम के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। बजरंग दल के सदस्य योगेश सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, पिंटू सैनी आदि ने बताया कि रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सोमनाथ मंदिर पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई लोगों ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग भी किया। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निधि संकलन अभियान समिति के जिला मंत्री परमानंद शर्मा आदि मौजूद थे।
महुवा. उपखंड मुख्यालय पर रविवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के बैनर तले भगवा वाहन रैली निकाली गई। रैली पंचायत समिति से शुरू हुई। सतीश टूडियाना, अवधेश अवस्थी, खेमसिंह गुर्जर ,एडवोकेट टीकम सिंह, हरदेवसिंह पावटा, हर्ष अवस्थी, अनिल गुर्जर, दामो साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
01 Feb 2021 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
