7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या का मामला दर्ज

लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते ग्रामीणों ने कराई पुलिस की मशक्कत

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

May 31, 2021

युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या का मामला दर्ज

युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या का मामला दर्ज

गुढ़ाकटला.(दौसा). गादरवाड़ा गूजरान के जहाज के नालों में रविवार रात्रि एक युवक का क्षत-विक्षत अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची कोलवा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। करीब दस घंटे बाद शव की शिनाख्त गुढ़लिया गोला बैरवा ढाणी निवासी लोकेन्द्र बैरवा (25)के नाम से हुई। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही गुढलिया, भांवता भांवती, गादरवाड़ा गूजरान, रामपुरा सहित परिक्षेत्र के कई गांवों से लोग एकत्र हो गए और मौके से पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।

ग्रामीण पहल इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सैनी के नेतृत्व में मौके पर ही टैण्ट लगाकर बैठ गए एवं शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाने एवं आरोपियों को पांच दिन में पकड़कर पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होते देख बांदीकुई, बसवा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। सोमवार को पुलिस वृताधिकारी संजय सिंह चंपावत के साथ मौके पर पहुंचे तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।

दिनभर समझाइश के दौर के बाद आखिर प्रशासन ने एफएसएल टीम बुलाकर जांच कराई एवं शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस वृताधिकारी संजय सिंह चंपावत ने पांच दिन में आरोपी को पकड़कर पीडि़त परिवार को न्याय दिलवाने एवं हरसंभव सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

इसके बाद ग्रामीण उस शव का अन्तिम संस्कार करवाने पर सहमत हुए। इस दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर, पुलिस वृत्ताधिकारी संजय सिंह चंपावत, कोलवा थानाधिकारी रतन सिंह,बादीकुई थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह, बसवा थानाधिकारी धारासिंह, गुढ़ाकटला चौकी प्रभारी हेमराज सिंह,नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र मीना, गुढ़लिया चिकित्सा प्रभारी महेन्द्र गुर्जर, एफएसएल प्रभारी मानसिंह मीना, सुआलाल,भांवता सरपंच रतिराम मीना, भाजपा नेता दौलतराम मीना मौजूद रहे।


मृतक के पिता ने दर्ज करवाया मामला:-

कोलवा थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि मृतक लोकेन्द्र बैरवा के पिता रामसहाय बैरवा ने पुलिस थाने में अपने पुत्र की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद उसने अब हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें 27 मई को भंावता निवासी रामू मीना के साथ शादी में जाने की बात कही है। घर नहीं लौटने पर दो दिन बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी।

लॉकडाउन के नियमों की उड़ी धज्जियां:-कोरोना संक्रमण के चलते जिले में लागू धारा 144 के तहत ही भारी पुलिस बल एवं प्रशासनिक जाप्ते के बीच लॉकडाउन के नियमों की जमकर धज्जिया उड़ी। घटना स्थल पर पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में सैकड़ों की संख्या में लोग बिना सामाजिक दूरी एवं बिना मास्क के टैण्ट लगाकर इकठ्ठा हुए एवं जमकर हंगामा किया। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

हत्या तीन-चार दिन पूर्व होना मान रही पुलिस:

घटना स्थल पर शव की स्थिति एवं उसमें उठ रही बदबू को देख पुलिस वारदात करीब तीन से चार दिन पूर्व की होना मान रही है। मौके पर मृतक के गले में बैल्ट होना एवं शव के अधजले होने से पुलिस प्रथम दृष्टया मामला हत्या का मान रही है। शव के सड़ जाने से एफएसएल टीम एवं मेडिकल टीम को भी साक्ष्य जुटाने एवं पोस्टमार्टम करने पर परेशानी झेलनी पड़ी।