
सेवानिवृत्त शिक्षक को हनी ट्रेप में फंसाकर सात लाख रुपए ऐंठे
लालसोट. डिडवाना गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक को महिला समेत पांच जनों ने हनी ट्रेप में फंसा कर सात लाख रुपए ऐंठने व रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला लालसोट थाने में दर्ज हुआ है।
डिडवाना गांव निवासी पीडि़त सेवानिवृत्त शिक्षक ने मामला दर्ज कराया है कि वह 5 मई को गांव में एक दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान पूनीराम माली निवासी डिडवाना ने उससे देवली गांव में उसके दोस्त रमेश मीना की तीन बीघा जमीन को सात लाख रुपए में दिलाने की बात कही।
इसके बाद पूनीराम ने रमेश को फोन कर बुला लिया और दस हजार रुपए साई पेटे साथ लेकर चलने को कहा। रात्रि को उसे पूनीराम व रमेश लाडपुरा मोड़ पर ले गए। जहां दोनों ने खाने में कुछ मिला दिया और देवली मेें अमरुदों के बगीचे में बनी एक झोपड़ी में ले गए। जब वह दीर्घशंका के लिए गया तो पीछे से एक महिला को पलंग पर लाकर बैठा दिया। बाद में शेरसिंह, बंशीलाल एवं मामा नाम के व्यक्ति आए और जबरन मारपीट करते हुए उसके सारे कपड़े खुलवा दिए और उस महिला के साथ उसका वीडियो बना लिया। इस दौरान उसका मोबाइल फोन व दस हजार रुपए भी छीन लिए और रमेश बाइक से महिला को छोडऩे चला गया। कुछ देर बाद वहां डिडवाना निवासी रामधन शर्मा भी आ गया और उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दस लाख रुपए देने की बात कही।
अगले दिन इन पांचों ने उसकी आंखों पर कपड़ा बांध बाइक पर बैठाकर बिलौणा कलां पेट्रोल पंप पर ले गए। जहां रामधन ने उसके पुत्र से बात करा दी। उन्होंने पुत्र से कहा कि चेकबुक लेकर आ जा, वरना पिता की जान खतरे में है। इसके बाद रामधन उसके पुत्र को लेकर मौके पर पहुंच गया। जहां इन सब लोगों ने पुत्र को बैठा लिया और रामधन के साथ उसे सात लाख रुपए निकलवाने के लिए भेज दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि इस बारे में पुलिस को इत्तिला दी तो उसके पुत्र को करौली ले जाकर खत्म कर देंगे। बैंक से सात लाख रुपए निकलवाकर किसी से कुछ कहने पर परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद रामधन उसे छोडकऱ चला गया और दो घंटे बाद उसका पुत्र फोन लेकर आ गया।
लालसोट पुलिस सीओ सतीश यादव ने बताया कि पुलिस ने मामले में शामिल महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस पूरे मामले में लिप्त कुछ जनों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि एक माह पूर्व दौसा में भी अधिवक्ता के साथ हनीट्रेप कर राशि मांगने का मामला सामने आया था।
Published on:
18 Jul 2020 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
