
गीजगढ़ के बहरावंडा में कपड़े की दुकान में आग लगने के बाद जला सामान।
गीजगढ़ (दौसा). ग्राम बहरावण्डा के मुख्य बाजार में स्थित कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से गत रात आग लग गई। इससे लाखों रुपए का कपड़ा व हजारों रुपए की नकदी जलकर राख हो गई।
सिकन्दरा थानान्तर्गत बहरावण्डा गंाव के मुख्य बाजार में स्थित रिंकू टैक्सटाइल व क्लॉथ सेन्टर के मालिक पूनीराम सैनी ने बताया कि मंगलवार रात को दुकान बन्द घर गया था। गुरुवार सुबह आठ बजे दुकान पहुंचा तो धुंआ उठता दिखाई दिखाई दिया।
शटर ऊंचा करने पर ब्राण्डेड कम्पनी के कपड़े, गद्दे- रजाई,पर्दे, फर्नीचर सहित अन्य कपड़े व 50 हजार रुपए की नकदी ,बही खाते भी आग में जलकर राख हो गई। पता लगने पर घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लांका चौकी से पुलिस कर्मी हनुमान,सरपंच रामफूल मीणा ने घटना का जायजा लिया। दुकानदार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही 6 लाख रुपए के कपड़े लाया था।वे भी जलकर राख हो गए।
दुकान मालिक ने बताया कि मंगलवार रात दुकान बन्द करने के बाद बुधवार को रिश्तेदारी में काम होने से दुकान नही खोली थी। गुरुवार सुबह आठ बजे दुकान खोली तो कपड़े व नकदी जली हुई मिली। यह देख दुकान मालिक बेहोश हो गया। जिसका ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार करवाया।
दुकान में छेद से निकलती रही धुंआ - ग्रामीणों ने बताया कि दुकान में छेद होने से आग से उठी धुंआ उसमें से निकलती रही। जिससे लोगों को आग के बारे में पता नहीं चल सका। पुलिस ने रोजनामचा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आग से हजारों रुपए का नुकसान
दुब्बी. कोलवा थानांतर्गत धनावड गांव की डण्ड की ढाणी में चार छप्परपोश घरों में लगी आग से हजारों रुपए का नुकसान हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पुलिया निर्माण के दौरान वेल्डिंग का काम हो रहा था। तभी उसमें से निकली चिंगारी की वजह से छप्परपोश में आग लग गई । इसमें नंदलाल व कजोड़ी मीणा के चारों छप्परपोश जलकर राख हुए।
उसमें रखे दोनों के करीब 10 बोरी अनाज व पशुओं के लिए रखा चारा सहित कपड़े जल गए। एक भंैस झुलस गई। आस-पास के लोगों ने मौकेपर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सरपंच कलावती प्रजापत , समाजसेवी महेश सहित अन्य लोगों ने घटना की जानकारी लेकर पीडि़त लोगों को ढांढस बंधवाया।
Published on:
29 Jan 2021 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
