2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामूली विवाद में कर दी छोटे भाई की पत्नी की हत्या, गुपचुप शव भी जलाया

मृतका के पति ने बड़े भाई सहित अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 3 Jun 2018, 8:49 PM IST

mahwa crime news

मामूली विवाद में कर दी छोटे भाई की पत्नी की हत्या, गुपचुप शव भी जलाया

महुवा. थाना इलाके के सांथा गांव में रविवार को पेड़ काटने को लेकर दो भाइयों में हुए विवाद के बाद बड़े भाई के हमले से छोटे भाई की पत्नी की मौत हो गई। परिजनों सहित अन्य ने गुपचुप तरीके से महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ कर थाने ले आई। मृतका के पति राकेश ने बड़े भाई चेतराम सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पत्नी पिस्ता देवी (36) की हत्या कर जबरदस्ती शव जलाने का मामला दर्ज कराया।


पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि सांथा गांव में दो भाइयों के बीच पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। बड़े भाई व उसके बेटों ने पिस्ता देवी के साथ मारपीट कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के साथ मिलकर उसके शव को भी जला दिया। इसकी सूचना मृतका के पति ने पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तब शव जल रहा था। पुलिस ने आरोपितों को पकडऩे के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन सभी मौके से फरार हो गए।


यह मामला दर्ज कराया


मृतका के पति ने बड़े भाई चेतराम मीणा व रवि, रजनेश, रेशमा के खिलाफ पत्नी पिस्ता देवी पर लाठी से हमला कर हत्या करने तथा गांव के जगराम, पप्पू, रामोतार, सियाराम, बिजेन्द्र, प्रभु ,खिल्ली, विजय, अमरसिंह, यादराम, बनवारी, रामकेश सहित करीब चार दर्जन लोगों के साथ मिलकर शव को जबरदस्ती जला देने का मामला दर्ज कराया है।

भैंस झुलसी, सामान जला


बडिय़ाल कलां. ग्राम धांधेालाई स्थित नया बास में रविवार शाम छप्परपोश घर में लगी अचानक आग से हजारों रुपए का सामान जल गया, वहीं एक भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। सरपंच बीलादेवी सैनी ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। पीडित पप्पू राम सैनी ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके छप्परपोश घर में आग लग गई ।

आग से करीब 8 बोरी गेहूं, कपड़े, चारपाई, फर्राटा पंखा, बर्तन सहित अन्य घरेलू उपयोगी सामान जल गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर मिट्टी, पानी आदि डालकर काबू पाया।