16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शताब्दी एक्सप्रेस में ऐसा क्या हुआ कि मच गया हड़कम्प

शताब्दी एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुआं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Kuldeep Yadav

•

Updated: 29 Jan 2018, 8:46 PM IST

शताब्दी एक्सप्रेस

बांदीकुई. दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक जाम (हॉट एक्सल) होने पर पहिए से धुआं निकलने लगा। इससे रेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। बाद में मरम्मत कर ट्रेन को रवाना किया गया। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर ठहरी तो सीसीएम स्क्वायड के टीटीई आरपी चतुर्वेदी, जितेन्द्र शर्मा एवं देवेश मीणा को कोच सी-10 के पहिए से धुंआ निकलता दिखाई दिया।

इसकी सूचना स्थानीय रेल प्रशासन को दी गई। जहां कर्मचारियों ने पहुंच मरम्मत की। यह ट्रेन करीब पांच मिनट तक स्टेशन पर रोकी गई। रेलकर्मियों ने बताया कि पहिए के ऊपर रबर लगा हुआ होता है, जो कि ब्रेक लगाने पर कई बार जाम हो जाता है। इससे पहिए की रगडऩ से रबर जलने पर धुंआ निकलता है। नियत समय पर यदि ब्रेक जाम होने का पता नहीं लगता तो बड़ा हादसा होने की आशंका थी।

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव-डॉ.अलकासिंह गुर्जर

बांदीकुई. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुल्लाना के क्रमोन्नत होने पर सोमवार को उदघाटन समारोह आयोजित हुआ। इसमें विधायक डॉ.अलकासिंह गुर्जर ने शिलापटिटका का लोकार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। ऐसे में अभिभावक बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक हों। उन्होंने एक कक्षा-कक्ष का निर्माण कराए जाने का भरोसा दिलाया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि बसवा भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामधन मीणा, आभानेरी मण्डल अध्यक्ष सुमेरसिंह रलावता, युवा मोर्चा अध्यक्ष रणवीरसिंह दडग़स, सुखराम लांगड़ी रामसिंह तंवर एवं कल्याणसहाय शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य कविता बैरवा ने की। मंच संचालन मोतीलाल शर्मा ने किया। इस मौके पर युवा गुर्जर महासभा अध्यक्ष राकेश डोई, उदयचंद मीणा, छुटटनलाल पटेल, भूपेन्द्र शर्मा, केदारप्रसाद शर्मा एवं महेशचंद शर्मा भी मौजूद थे।

प्रधानाचार्य सुरेशचंद शर्मा ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला और आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। इसी प्रकार विधायक ने गिरधरपुरा एवं महादेवपुरा में आरओ का उदघाटन किया। इसके अलावा जैस्या की ईनाम से गुल्लाना गांव तक बनी सीसी सडक़ का लोकार्पण किया।