
आधी दर पर मिलेगी बिजली, प्रतिमाह 3.50 लाख रुपए की होगी बचत
दौसा. शहर के लालसोट रोड स्थित जिला चिकित्सालय में सोलर एनर्जी प्लांट से विद्युत सप्लाई होगी। इससे चिकित्सालय को विद्युत निगम की ओर से दी जा रही दर से करीब आधी दर पर बिजली मिलेगी। प्रतिमाह करीब साढ़े तीन लाख रुपए की बचत हो सकेगी।
solar energy plant in dausa hospital
जानकारी के अनुसार चिकित्सालय के मुख्य भवन एवं मातृ एवं शिशु इकाई के भवन पर निजी कंपनी की ओर से 310 किलोवाट का सोलर सयंत्र स्थापित किया गया है। अस्पताल में विद्युत सप्लाई के लिए मीटर एवं अन्य उपकरण लगवाए जा रहे हैं। सयंत्र के लिए चिकित्सालय की ओर से जगह उपलब्ध कराई गई है। कंपनी की ओर से अस्पताल को 3 रुपए 20 पैसे प्रति यूनिट विद्युत दी जाएगी।
जबकि विद्युत निगम की ओर से इससे करीब दोगुनी दर पर विद्युत सप्लाई की जाती है। ऐसे में चिकित्सालय के विद्युत पर किए जा रहे खर्च में कमी आ जाएगी। मातृ एवं शिशु इकाई पर लगे सयंत्र को शुरू भी कर दिया गया है। गौरतलब है कि चिकित्सालय का प्रतिमाह 7 लाख रुपए का विद्युत बिल आता है। ऐसे में आधी दर पर विद्युत मिलने से प्रतिमाह करीब साढ़े तीन लाख रुपए की बचत हो सकेगी। (ग्रामीण)
इनका कहना है...
जिला चिकित्सालय में सोलर सयंत्र के लिए जगह उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में करीब आधी दर पर विद्युत मिलने से विद्युत खर्च में बचत होगी।
डॉ. सीएल मीना, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय, दौसा
solar energy plant in Dausa hospital
प्रतिभाओं का किया सम्मान
सिकराय. कस्बे में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। दौसा सांसद जसकौर मीना, राÓयसभा सांसद रामकुमार वर्मा, पूर्व प्रधान किशन प्यारी मीना ने प्रतिभावान दर्जनों छात्रों को स्मृति चिह्न व अंग्रेजी की डिक्शनरी देकर सम्मानित किया। राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल से सेवानिवत्त हुए शिक्षक केशु मीना का जुलूस निकाला गया।
समारोह में दौसा सांसद जसकौर मीना ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र को निर्माता होता है। अभिभावकों को लड़का व लड़की में भेदभाव किए बिना दोनों को समान शिक्षा दिलानी चाहिए। राÓयसभा सांसद वर्मा ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को सम्मान मिलने पर उनका कार्य करने में हौसला बढ़ता है। रायसिंह गुर्जर, कमलेश जोशी, मण्डल अध्यक्ष भाण्डारेज , विपिन घूमना , घूमना सरपंच दयाराम मीणा, राजेश गौड़, दिनेश सैहणा आदि मौजूद थे।
Published on:
11 Aug 2019, 7:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.