6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा से साइकिल रैली लेकर निकले एसपी

यात्रा में पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारियों सहित शहरवासी शामिल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
SP cycle rally to spread the Dausa

SP cycle rally to spread the Dausa

दौसा. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा रवाना हुई। यात्रा में पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारियों सहित शहरवासी शामिल हुए। विधायक शंकरलाल शर्मा व सभापति राजकुमार जायसवाल ने गांधी तिराहे पर हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।

साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की पालना का संदेश दिया गया। रैली नांगल राजावतान, डिडवाना, लालसोट होते हुए मंडावरी पहुंची। रास्ते से भी लोग रैली में शामिल होते गए।

जगह-जगह लोगों ने साइकिल रैली का स्वागत किया। पुलिस थानों के सीएलजी सदस्य, ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, स्कूलों के छात्र भी रैली में शािमल हुए। देशभक्ति के जयकारे भी लगाए। रैली को लेकर आमजन के साथ पुलिस विभाग में खासा उत्साह रहा।