
लालसोट कृषि उपज मंडी में लैबर शैड की आधारशिला रखते चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना
लालसोट. प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीना ने ईआरसीपी को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री पर हमला बोला। शहर की कृषि उपज मंडी में ढाई करोड़ की लागत से निर्मित डोम के उद्घाटन एवं दो करोड़ की लागत से मंडी परिसर में सडक़ निर्माण व लेबर शैड निर्माण कार्य के शिलान्यास के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री ने कहा कि ईआरसीपी आने वाली पीढी के लिए वरदान साबित होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश की जनता से 2018 में किया अपना चुनावी वादा पूरा नही किया है, जबकि इस योजना का प्रस्ताव भाजपा सरकार के दौरान ही बना कर केंद्र को भेजा गया था, अब जब सरकार ने ईआरसीपी का काम शुरू कर दिया है, केंद्र सरकार इस कार्य को रुकवाने का आर्डर दे रही है। प्रदेश की सरकार हर हालत में ईआरसीपी को पूरा करके रहेगी। सीएम ने संकल्प लिया है कि न तो ईआरसीपी का काम बंद होगा। वे हर हालत में 13 जिलों तक पानी पहुंचाकर रहेंगे। चिकित्सा मंत्री ने पूजा अर्चना के साथ डोम का उद्घाटन और मंडी परिसर में सडक़ निर्माण व लेबर शैड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया एवं पट्टिकाओं का अनावरण भी किया।
समारोह की शुरुआत में ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण चैनपुरा,मंडी समिति सचिव ममता गुप्ता समेत सभी आढतियों व पल्लेदार संघ ने ने चिकित्सा मंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। प्रधान नाथूलाल मीना ने कहा कि लालसोट कृषि उपज मंडी में डोम, लैबर शैड व सडक़ का निर्माण होने से किसानों,पल्लेदारों, आढतियों के लिए सुविधाओं में बढोतरी होगी। रामगढ पचवारा प्रधान डॉ. कौशल्या मीना ने कहा कि डोम का निर्माण होने किसानों की जिंस बारिश में भी सुरक्षित रहेगी।
ग्रेन मर्चेन्ट ऐशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नवल झालानी ने लैबर शैड को बीस फीट बढाने और मंडी में आढतियों को दुकानों का मालिकाना हक देने की मांग की। पालिका उपाध्यक्ष संतोष स्वामी एवं मोहन देवली समेत कई जनों ने भी संबोधित किया।
संचालन विनीत उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष रक्षा मिश्रा, पार्षद अदिति झालानी, सुनीता सुकारिया, पंचायत समिति सदस्य ललिता मीना, फल सब्जी मंडी के अध्यक्ष शंभूलाल सैनी, रीको एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश बड़ाया, पल्लेदार संघ के अध्यक्ष सुखराज सैनी, प्रकाश पाटणी, मदन विजय वर्गीय, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश राड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामबिलाश खेमावास, सुभाष भीवांल, कमलेश अरण्या, दिनेश कालूवास एवं डॉ. मोहनलाल मीना, एसडीएम मोहरसिंह मीना एवं डिप्टी एसपी अरिवंद गोयल समेत कई जने मौजूद रहे।
100 करोड़ की लागत से जिला हॉस्पिटल व मातृ शिशु केयर यूनिट का होगा निर्माण
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में लालसोट मेडिकल हब बनने जा रहा है। 100 करोड़ की लागत से जिला हॉस्पिटल व मातृ शिशु केयर यूनिट का निर्माण होगा। सभी पोस्ट स्वीकृत हो चुकी है। नर्सिग कालेज की स्वीकृति के बाद अब टेंडर हो चुके हैं,शीघ्र ही काम शुरु होगा। उन्होंने कहा कि जिला हॉस्पिटल के लिए 40 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है, निर्माण काम शुरू हो गया है, मातृ शिशु केयर यूनिट के लिए 46 करोड़ की स्वीकृति जारी हो चुकी है। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि बायपास पर 60 मीटर चौड़ी सडक़ का निर्माण होगा। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा रहेगी।(नि.प्र.)
Published on:
11 Jul 2022 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
