11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के बंद को मिला कई व्यापारिक संगठनों का समर्थन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 10 Sep 2018, 9:07 AM IST

dausa congress

कांग्रेस के बंद को मिला कई व्यापारिक संगठनों का समर्थन

दौसा. पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि व राफेल घोटाले के विरोध में कांग्रेस की ओर से सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। जिले में बंद को सफल बनाने व 11 सितम्बर को करौली संकल्प रैली की चर्चा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान दौसा के कई व्यापारिक व अन्य संगठनों ने बंद को समर्थन देने की घोषणा की। सोमवार सुबह बंद का मिला-जुला असर भी देखने को मिला। कई प्रतिष्ठान बंद देखे गए।


बैठक में जिलाध्यक्ष के अलावा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुरारीलाल मीना, जीआर खटाणा, शैलेन्द्र जोशी, रामकिशोर सैनी मानगंज व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौधरी, नगर परिषद सभापति मुरलीमनोहर शर्मा, ुयुवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह गुर्जर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेणु कटारिया, प्रधान दीनदयाल बैरवा, रामनाथ राजोरिया, मनोहरलाल गुप्ता, विनोद शर्मा सहित अन्य ने बंद को सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रवक्ता घनश्याम शर्मा ने बताया कि मानगंज व्यापार एसोसिएशन, दौसा ऑटो चालक, फल-सब्जी विक्रेता, थोक किराना व्यापारी, ट्रक यूनियन, मोबाइल, होटल एण्ड रेस्टोरेंट, पत्तल दोना, कपड़ा व्यापार संघ सहित अन्य व्यापारिक संगठनों ने समर्थन देने की घोषणा की है। कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

बांदीकुई. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को बांदीकुई बंद की अपील की गई है। ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह सिहर्रा ने बताया कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में हो रही निरंतर वृद्धि व राफेल डील घोटाले के विरोध में सोमवार सुबह 9 से 3 बजे तक बाजार बंद रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता गोपाल बगीची भक्ति आश्रम बसवा रोड पर एकत्रित होकर शान्तिपूर्ण तरीके से बाजार बंद कराएंगे।


लालसोट. कांग्रेस के भारत बंद आह्वान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को लालसोट शहर बंद रखने का आह्वान किया गया। प्रवक्ता सुदीप मिश्रा ने बताया कि पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों व राफेल घोटाले के विरोध में सुबह 9 से दोपहर & बजे तक शहर बंद रखा जाएगा। Óयोतिबा फुले सर्किल पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।(नि.सं.)


महुवा. कांग्रेस की ओर से सोमवार को बंद कराया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण मीणा ने बताया कि शांतिपूर्ण भारत बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ता हिण्डौन रोड स्थित खटाणा पेट्रोल पंप पर एकत्र होंगे।
सैंथल. कस्बे में सोमवार को इकाई अध्यक्ष संतोष जसोरिया के नेतृत्व में बंद कराया जाएगा।


मण्डावर. भारत बंद को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मण्डावर की बैठक पंचायती धर्मशाला में ब्लॉक अध्यक्ष रघुनन्दन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। पीसीसी सदस्य रामनिवास गोयल ने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराकर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर अजीतसिंह महुवा, हरिकिशन लौठा, अशोक भंडपुरा, शारदा शर्मा, रामावतार शर्मा, मि_न, गुलाब मीना आदि रहे।


लालसोट. रामगढ़ पचवारा तहसील मुख्यालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद का आह्वान किया है। रवि सोनड़ ने बताया कि मुख्य बाजार में रैली निकालते हुए मुख्य चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। (नि.प्र.)