मृतका के परिजन इसे हत्या का मामला बताते हुए सुसराल पक्ष पर दहेज के लिए मृतका को प्रताडि़त करने के आरोप लगाने लगे। बाद में मृतका के पिता रामजीलाल मीना ने मृतका के पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज के लिए उसकी बेटी को प्रताडि़त करने व उसका गला घोट कर मार डालने की प्राथमिकी कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव को पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया।