6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षक को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण व नकदी छीनने का आरोप

मंडावरी थाने में शिक्षक के पुत्र ने कराया मामला दर्ज

2 min read
Google source verification
शिक्षक को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण व नकदी छीनने का आरोप

शिक्षक को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण व नकदी छीनने का आरोप

लालसोट (दौसा). बगड़ी गांव के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक को कुछ जनों द्वारा चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर नकदी छीनने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर शिक्षक हेमराज मीना निवासी नारौली डांग थाना सपोटरा के पुत्र अनिकेत मीना ने मंडावरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 12 फरवरी को बबलू गुर्जर निवासी मांडा थाना सपोटरा ने मेरे पिता को कई बार फोन करके मण्डावरी बुलाया। इसके बाद चाय में नशीला पदार्थ डालकर पूर्व नियोजित षडय़ंत्र के अनुसार मण्डावरी से अपहरण करके कहीं जंगलों में ले गए और उनका और समस्त दस्तावेजों के साथ ही 94 हजार तीन सौ रुपए नकद छीन लिए और डरा धमकाकर 2 लाख रुपए की मांग की गई। प्राथमिकी में बताया है कि यह षडय़ंत्र चुनावों की रंजिश के चलते रचा है। इसमें पृथ्वीराज मीना, बबलू गुर्जर, भरतलाल मीना , जगदीश खटीक, महिला कैलाशी बैरवा,राजेश उर्फ राकेश मीना,रिंकू मीना शामिल हंै। हेमराज ने बताया कि घटना के बाद उसके पिता अवसाद में है और वे स्कूल भी नहीं जा रहे हंंै। दूसरी ओर मंडावरी थाना प्रभारी भरतलाल मीना ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वे स्वयं पीडि़त शिक्षक के बयान लेने के लिए उसके गांव भी जा चुके हैं, लेकिन वे नहीं मिले है। पीडि़त से मिलने के बाद घटना स्थल व घटना के बारे में और भी कई जानकारी मिल सकेगी।

मोबाइल लूट के दो आरोपी पकड़े
दौसा. कोतवाली थाना पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि 7 दिसम्बर को पिंटू मीना निवासी गढ़ोरा के साथ मोबाइल लूट की घटना हो गई थी। इस मामले में विक्रम बैरवा निवासी मेहंदीपुर बालाजी व महेन्द्र मीना निवासी बड़ापुरा को गिरफ्तार किया गया। वहीं मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया।

पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सिकंदरा. थाना इलाके के पाटन गांव में एक माह पूर्व पंचायत की भूमि से अतिक्रमण हटाने गए पुलिस दस्ते पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 21 जनवरी को उपखंड अधिकारी के निर्देशन में तहसीलदार के साथ सिकंदरा थाना पुलिस पाटन गांव में पंचायत की भूमि पर पुख्ता निर्माण को हटाने के लिए गई थी। इसी बीच खेमराज मीना सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें एक महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी खेमराज मीणा निवासी पाटन को जयसिंहपुरा रोड से गिरफ्तार किया है।