
शिक्षक संघों ने चर्चा कर तैयार किए मांग पत्र
दौसा. शिक्षक संघों के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलनों का समापन मंगलवार को हुआ। इस दौरान विभिन्न मांगों के संबंध में पत्र तैयार किए गए। साथ ही कार्यकारिणियों का भी गठन हुआ।
राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के सम्मेलन में मुख्य अतिथि मोहनलाल बेरवा सीबीईओ सिकराय एवं अध्यक्षता धन्नालाल बेरवा की की। शिक्षकों को शैक्षिक नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। कोरोना काल में बालकों की पढ़ाई की क्षतिपूर्ति के लिए अधिक मेहनत करने पर बल दिया। प्रांतीय उपसभापति लक्ष्मण प्रसाद बैरवा के निर्देशन में नवीन जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष पद पर फूलचंद बेनीवाल, महामंत्री रंगलाल बैरवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपूरचंद कोली, कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद महावर एवं जिला प्रवक्ता पद पर हरलाल बैरवा, महिला मंत्री माया जारवाल का चयन किया गया। मांग पत्र तैयार कर जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को भिजवाने का निर्णय किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश परेवा, फूलचंद बेनीवाल, कपूरचंद कोहली, लालाराम बैरवा, भगत सिंह, ओमप्रकाश नवरिया आदि थे।
इसी तरह राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के सम्मेलन के द्वितीय दिवस की शुरुअरत रामावतार शर्मा एवं पीयूष शर्मा प्रधानाचार्य के आतिथ्य में हुई। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा एवं प्रदेश संभाग मंत्री राकेश नागर रहे। चर्चा कर मांग पत्र तैयार किया गया। इसमें स्थाई स्थानांतरण नीति, पुरानी पेंशन स्कीम, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए, रिक्त पदों की पूर्ति, प्रबोधको की पदोन्नति आदि मांग शामिल थी। ब्लॉक दौसा में यतेंद्र कुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेश चंद्र शर्मा ब्लॉक मंत्री, कल्पना शर्मा महिला मंत्री, राधेश्याम मीणा ब्लॉक प्रवक्ता, अबरार अहमद ब्लॉक संगठन मंत्री चुने गए। इसी प्रकार ब्लॉक लवाण में हेमंत कुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, सरला बाई धाकड़ ब्लॉक मंत्री, विजय कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, दीपक स्वर्णकार कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण लाल बैरवा प्रवक्ता, रमेश चंद्र मीणा ब्लॉक संगठन मंत्री चुने गए।
वहीं जिला कार्यकारिणी में बसंती लाल गुर्जर सभा अध्यक्ष, कमल राम मीणा जिला अध्यक्ष, दीपक गहलोत जिला मंत्री, कालूराम गुर्जर कोषाध्यक्ष, राजेश मीणा कार्यकारी जिलाध्यक्ष, बच्चू सिंह गुर्जर जिला सचिव, कमलेश पटेल जिला प्रवक्ता, अरविंद कुमार सामरिया जिला संगठन मंत्री, पुष्पा हरिजन महिला मंत्री, प्रदीप बैरवा प्रचार मंत्री निर्वाचित हुए।
शारीरिक शिक्षकों का पद सृजित करें
फिजीकल टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन जिला शाखा का शिक्षक सम्मेलन का समापन एडीईओ नवलकिशोर मीना व प्रांतीय प्रतिनिधि श्रीभान गुर्जर व बाबूलाल मीना की मौजूदगी में हुआ। जिलाध्यक्ष रामसिंह मीना ने बताया कि प्रत्येक स्कूल में शारीरिक शिक्षकों का पद सृजित करने सहित अन्य मांगों पर चर्चा हुई। इस दौरान इरफान अहमद, शेरसिंह सैनी, बृजेश हल्देना, बनवारी गुर्जर, राजाराम गुर्जर, चेतराम बैरवा, नरेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र सैनी, मनोज गुर्जर आदि थे।
Teachers unions prepared demand letter after discussing
Published on:
30 Nov 2021 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
