4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी कर रहे हैं जतन

पंचायतराज चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 4 Oct 2020, 7:12 AM IST

मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी कर रहे हैं जतन

मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी कर रहे हैं जतन

बांदीकुई. जिले में पंचायतराज के चुनाव परवान पर है। ऐसे में उम्मीदवार एवं उनके समर्थक मतदाताओं को लुुभाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते। ग्रामीणों की मान-मनुहार से लेकर विकास के तमाम वादे किए जा रहे हैं। इस दौरान उम्मीदवार मतदान के लिए आवंटित प्रतीक चिह्न से मिलती हुई सामग्री एवं उससे मिलते-जुलते खिलौने दिखाकर अपना प्रतीक चिह्न समझा रहे हैं। इसके लिए शहर के बाजार में चुनाव सामग्री के खिलौना की दुकानें तक सजने लग गई है।
बांदीकुई शहर के सिकन्दरा रोड पर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले यूपी के बनारस निवासी रवि जायसवाल ने बताया कि वे पिछले 6 वर्षों से चुनाव से जुड़ी हुई सामग्री बेचकर रोजी-रोटी कमा रहे है। वर्तमान में कोरोनाकाल के चलते काम-धंधा ठप सा है। ऐसे में पंचायतराज के पहले चरण से ही राजस्थान में कई जगहों पर दुकान लगा चुके हैं। दुकान में कई तरह की फोटो, ईवीएम मशीन का खिलौना एवं अन्य सामग्री है।
गौरतलब है कि अब जिले में 6 एवं 10 अक्टूबर को मतदान होगा। ऐसे में चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी भी मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के जतन करने नजर आ रहे हैं।
पहली बार चुनाव चिह्न जल्द हो रहे आवंटित
इस बार पंचायतराज चुनाव में चुनाव चिह्न कई दिन पहले आवंटित किए जा रहे है।
इससे उम्मीदवारों को मतदाताओं को चुनाव चिह्न के बारे में समझाने के लिए समय मिल रहा है। ऐसे में प्रत्याशी चिह्न के खिलौने आदि दिखाकर ग्रामीणों को समझा रहे है।

सराय में सबसे अधिक तो ठिकरिया में सबसे कम मतदान नांगल राजावतान पंचायत समिति
नांगल राजावतान. पंचायत राज चुनावों में नांगल राजावतान पंचायत पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच व वार्ड पंच चुनाव में 83.78 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक मतदान सराय ग्राम पंचायत में 88.84 व सबसे कम मतदान ठिकरिया ग्राम पंचायत में 66.64 प्रतिशत मतदान हुआ।
इस प्रकार रहा मतदान : ग्राम पंचायत ठिकरिया में 66.64 , लाहडलीकावास 82.82, मानपुरिया में 85.94 , प्यारीवास 82.34, मलवास में 86.20, नांगल राजावतान में 87.07 , चूडिय़ावास में 77.71, कालीखाड में 83.91, बैजवाडी में 81.49, छारेडा में 83.95, थूमडी में 83.15, धरणवास में 87.12, हापावास में 83.91 , खवारावजी में 85.79, पापडदा में 83.06, आलूदा में 73.91, श्यालावास में 85.91, सराय में 88.84 व गोठड़ा 83.68 प्रतिशत मतदान हुआ।


सुबह से लगी कतार
मंडावर. बैजूपाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में हुए सरपंच व वार्ड पंचों के चुनाव में मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गई। प्रत्याशी मतदान कराने के लिए मतदाताओं को घर- घर से वाहनों में बैठाकर मतदान केंद्र पर लेकर आते नजर आए। मंडावर थानाधिकारी लालसिंह राजपूत ने बताया कि मतदान केंद्र पर जवान तैनात किए गए।