8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा. महालक्ष्मी के स्वागत में सजेंगे घर आंगन

dausa दीपोत्सव की शुरुआत में तीन दिन शेष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 30 Oct 2021, 10:15 AM IST

दौसा. महालक्ष्मी के स्वागत में सजेंगे घर आंगन

दौसा के नई मंडी रोड पर बिक रही इलेक्ट्रिक लाइटिंग।

दौसा. रोशनी के महापर्व पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज 2 नवम्बर को धनतेरस के साथ होगा। दिवाली के नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढऩे लगी है। विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी के चलते बाजारों में लोगों की चहल-पहल हो रही है।
दीपावली पर महालक्ष्मी के स्वागत के लिए इन दिनों को घरों व प्रतिष्ठानों को सजाने-संवारने का काम चल रहा है। गृहिणियां व बच्चे दिनभर घरों की साफ-सफाई में लगे रहते हैं। वहीं बाजारों में भी सजावटी सामानों की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर विभिन्न डिजाइनों की आकर्षक सामग्री मिल रही है। दुकानदार उम्मीद कर रहे हैं कि दीपोत्सव की खुशियों में बाजार में अच्छी बिक्री होगी। ऐसे में इलेक्ट्रिक दुकानों पर रंग-बिरंगी झालरों, एलईडी बल्व सहित आकर्षक उत्पाद मिल रहे हैं। वहीं घर-आंगन को सजाने के लिए भी सामानों की बिक्री चालू हो गई है।
दौसा शहर में करीब पांच दर्जन इलेक्ट्रिक दुकानों पर दिवाली पर घर व प्रतिष्ठानों को जगमगाने के लिए लाइटिंग का सामान मिल रहा है। इसके अलावा करीब 100 स्थाई व अस्थाई दुकानों पर सजावटी सामान मिल रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि दिवाली को लेकर बिक्री शुरू हो गई है। अभी तेजी नहीं आई है।

लाइटिंग में स्वदेशी उत्पादों की मांग
लाइटिंग के सामान में पहले चाइनीज आइटमों का दबदबा रहता था, लेकिन अब स्वदेशी कंपनियों ने भी माल बाजार में उतारा है। स्वदेशी अपनाने की धारणा के चलते इनकी बिक्री भी अच्छी हो रही है। इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज खण्डेलवाल ने बताया कि चाइनीज माल ज्यादा समय तक नहीं चल पाने के लिए लोग अब भारतीय ब्रांडेड कंपनियों की लाइटिंग लेना पसंद कर रहे हैं। लडिय़ों में 50 से लेकर 200 रुपए तक लंबाई के हिसाब से मिल रही है। फैंसी लाइटें, इन्वर्टर एलईडी बल्व, पोल लाइटिंग सहित कई तरह के उत्पाद बाजारों में हैं।

आर्टिफिशियल मालाओं व झालरों की मांग
समावटी सामानों की दुकानों पर कलेण्डर, पोस्टर, तस्वीरें, आर्टिफिशियल माला, झालरों, प्लावर पोट सहित कई तरह के सामारों की मांग है। स्वास्तिक, रंगोली सहित अन्य कई छोटे-बड़े स्टीकर्स की भी खूब बिक्री हो रही है।