गौरतलब है कि एक पखवाड़े पूर्व राजस्थान उच्च न्यायालय ने अविश्वास प्रस्ताव को अवैध मानते हुए रद्द कर दिया था। साथ ही सांसद और विधायक को मत देने का अधिकार माना था। सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 15 दिन का समय भी दिया। समयावधि पूरी होने के बाद अब भाजपा से निर्वाचित पार्षद जायसवाल फिर से पदभार संभाल रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, एडवोकेट डीपी सैनी, उप सभापति वीरेन्द्र शर्मा सहित कई नेता मौजूद थे।