
बांदीकुई. गर्मी की तपन शुरू होने के साथ ही शहर में नासूर बनी पानी की समस्या अब लोगों के लिए कोढ़ में खाज का काम कर रही है। महिने में मात्र 4 दिन पानी मिल रहा है। इस पानी के लिए भी लोगों को रातजगा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसको लेकर पार्षदों का प्रतिनिधि मण्डल मंगलवार को जलदाय विभाग सहायक अभियंता राजेश शर्मा से मिला और पानी की समस्या को लेकर नाराजगी जताते हुए समाधान की मांग की। पार्षदों ने बताया कि शहर में जलदाय विभाग की ओर से किए जा रहा पानी खारा एवं फ्लोराइडयुक्त होने से पीने योग्य नहीं है।
ऐसे में लोगों को 3 सौ से 4 सौ रुपए खर्च करके टेंकर मंगवाकर घरेलू काम निपटाने पड़ रहे हैं। हालात ये हो गए हैं कि अब लोगों ने दूकानों के साथ ही घरों पर भी पीने के लिए पानी के कैम्पर मंगवाना शुरू कर दिया है। कई मोहल्ले तो ऐंसे हैं। जहां कई माह से नलों में पानी तक नहीं टपका। ऐसे में अब लोग जलदाय विभाग से नए कनेक्शन लेने में तक हिचकिचाहट महसूस करने लगे हैं।
पानी की समस्या से परेशान होकर गत वर्षो में जलदाय विभाग से करीब एक हजार से अधिक लोगों ने नल कनेक्शन तक विच्छेद करवा लिए हैं। लोगों का कहना है कि जलदाय विभाग की ओर से मिलने वाला पाने से जोड़ों में दर्द, लीवर, सिर के बाल उडऩा एवं दांतों से जुड़ी बीमारियां तक पनप रही हैं, लेकिन जलदाय विभागीय अधिकारी कार्रवाई के नाम पर आंखें मूंदकर बैठे हुए हैं। अब लोग पानी की समस्या से परेशान होकर पलायन को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि सात दिवस में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो मजबूरन आन्दोलन पर उतारू होना पड़ेगा।
सहायक अभियंता ने शीघ्र बड़ी पेयजल योजना के प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए भिजवाए जाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद पार्षदों का प्रतिनिधि मण्डल राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ.रामनिवास मीणा से मिला और वार्डो में मरीजों के लिए कूलर लगवाने एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद मुकेश माल, बनवारीलाल बैरवा, महेश यादव, मदनलाल माल, सुरेन्द्रसिंह मीणा एवं मुकेश तिवाड़ी सहित अन्य शामिल थे।
Published on:
01 May 2018 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
