7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिकवरी रेट गिरकर 58.70 पहुंची, अब 100 सैम्पल में से 35 पॉजिटिव

जिले में 221 आए पॉजिटिव, सैंपल का 35.70 फीसदी आ रहे कोरोना संक्रमित

2 min read
Google source verification
रिकवरी रेट गिरकर 58.70 पहुंची, अब 100 सैम्पल में से 35 पॉजिटिव

रिकवरी रेट गिरकर 58.70 पहुंची, अब 100 सैम्पल में से 35 पॉजिटिव

दौसा. जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे का अंदाजा इन आंकड़ों से लगता है कि अब औसतन 100 सैम्पल में से 35 पॉजिटिव आ रहे हैं। जिले में अब तक कुल पॉजिटिव 4 हजार 896 हो गए हैं। इनमें से 2 हजार 874 रिकवर हो गए हैं। रिकवरी रेट गिरकर मात्र 58.70 प्रतिशत हो गई है। एक्टिव केसेज की संख्या 1991 हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार शनिवार को सामने आए 221 केस मात्र 619 सैम्पलों में से निकलकर आए हैं। यह कुल जांच किए गए सैम्पलों का 35.70 प्रतिशत है। जबकि दो माह पूर्व तक मात्र एक या दो प्रतिशत ही पॉजिटिव केस आ रहे थे। अचानक संक्रमण के फिर से जोर पकडऩे से जिले में हालात अब बेकाबू होने लगे हैं।
61 केन्द्रों पर 2049 का वैक्सीनेशन
जिले में शनिवार को भी अस्पतालों में कोविड वैक्सीनेशन किया गया। सीएमएचओ डॉ. मनीष चौधरी ने बताया कि 61 केन्द्रों पर 2 हजार 49 लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वहीं 1311 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।

जांच से बच रहे
जिले में जांच कराने वाले या तो वो लोग हैं जो जागरूक हैं तथा लक्षण नजर आने पर स्वत: जांच कराने जा रहे हैं। इसके अलावा कोरोना केस के सम्पर्क में आए व्यक्ति या रैण्डम सैम्पलिंग की जांच हो रही है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो लक्षण नजर आने पर सीधे ही मेडिकल स्टोर से दवा लेकर स्वयं ही अपने स्तर पर उपचार करना शुरू कर देते हैं और टेस्ट से बच रहे हैं। कई लोग शादी-समारोह या व्यापार में विघ्न पडऩे के डर से भी कोरोन जांच कराने से दूरी बनाते हैं।

3 हजार की जांच बकाया
जिले में अभी करीब 3 हजार सैम्पलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। ऐसे में अगर पॉजिटिविटी की दर 30 प्रतिशत से ऊपर भी रही तो कोरोना का बड़ा विस्फोट हो सकता है। 1234 सैम्पल जांच के लिए अजमेर भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट का भी इंतजार है। सूत्रों की माने तो लगातार कोरोना के बढ़ते ग्राफ को रोकने के लिए अब रिपोर्ट बताने में भी कटौती की जा रही है।

इस माह 2442 पॉजिटिव, रिकवर 459
जिले में अप्रेल माह में संक्रमण अब तक के कोरोना काल के अनुसार चरम पर रहा है। कुल 18 हजार 394 लोगों के सैम्पल लिए गए। इनमें से 2 हजार 442 पॉजिटिव निकले हैं तथा 459 रिकवर हुए हैं। चिकित्सा विभाग के अनुसार 6 जनों की मौत हुई है, लेकिन सूत्रों की माने तो आंकड़ा अधिक रहा है।