
मृतक ... सुरेशचन्द्र बैरवा
बांदीकुई. अलवर-सिंकदरा मेगा हाइवे पर साई बाबा मंदिर के पास हादसे में सरकारी विद्यालय के एक शिक्षक की मौत हो गई। एक्सप्रेस वे हाइवे निर्माण कार्य में लगे एक बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर ने शिक्षक को बुरी तरह से कुचल दिया। जिससे 41 वर्षीय शिक्षक सुरेश चन्द्र बैरवा की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना पर बांदीकुई पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया की शिक्षक सुरेश गुढ़लिया गोलाबास में माता-पिता से मिलकर बांदीकुई राममंदिर के पीछे स्थित मकान लौट रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि शिक्षक प्रतापपुरा के सीनियर सैकंडरी स्कूल में कार्यरत था। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया हैं।
हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे निर्माण कंपनी ने मेगा हाइवे पर साई बाबा मंदिर के पास प्लांट लगा रखा हैं। यहां दिनभर बेकाबू डम्परों व ट्रेलरों की आवाजाही रहती हैं। तेज रफ्तार के कारण हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता हैं। जिसमें एक शिक्षक की भी जान चली गई। इस दौरान डॉ. ओ.पी. बैरवा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इन्द्रजीत ने प्रशासन से यहां उचित मापदंड के संकेतक बनाने की मांग की। इस दौरान बडी़ संख्या में लोग मौजूद रहें।
Published on:
30 Aug 2021 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
