6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनभर गर्मी के बाद शाम को बारिश से मौसम सुहावना

The weather is pleasant due to rain in the evening after the heat throughout the day... जिले में अभी कर्रीब 89 एमएम औसत बारिश हुई

2 min read
Google source verification
दिनभर गर्मी के बाद शाम को बारिश से मौसम सुहावना

दौसा के गांधी तिराहे पर बारिश का नजारा।

दौसा. आखिर जिले में इन्द्रदेव ने मेहरबानी की। जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में करीब दो घंटे तक रुक-रुक बारिश हुई। इससे सडक़ें गिली हो गई तथा मौसम सुहाना हो गया। हालांकि मूसलाधार बारिश का इंतजार अभी भी बना हुआ है।
जिले में अभी करीब 89 एमएम औसत बारिश हुई है, जो गत वर्ष से आधी है। ऐसे में कमजोर मानसून के कारण बोई गई फसलें खराब होने की आशंका होने लगी है। शनिवार को बारिश से किसानों को राहत मिली। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश होने पर फसलों को लाभ मिलेगा। इधर, शहरी क्षेत्र में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
सुबह सात बजे से ही सूर्यदेव आग उगल रहे थे। दोपहर के समय गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाटा रहा। शाम करीब चार बजे से रुक-रुक बारिश चलती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। जिले में अभी तक सर्वाधिक महुवा में कुल 189 एमएम बारिश हुई है। पूरे मानसून सीजन में होने वाली बारिश का जिले में अभी तक मात्र 14.52 प्रतिशत दर्ज हुआ है।

अंधड़ से नुकसान
गुढ़ाकटला. ग्राम पंचायत ऐचेड़ी में शनिवार को अंधड़ से खोजियों की ढाणी में एक पाटोरपोश घर गिर गया। सरपंच राकेश कुमार मीना ने बताया कि तुलसीराम मीना का पाटोरपोश घर टूट गया। उस समय परिवार का कोई सदस्य अन्दर नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
परिवार को अब खुले आसमान के तले समय बिताना पड़ेगा। पंचायत प्रशासन ने पीडि़त को सहायता का भरोसा दिया।


लैब में गोहरा घुसने से मची अफरा-तफरी
दौसा. जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में शनिवार सुबह गोहरा घुसने से अफरा-तफरी मच गई। लैब छोडकऱ कर्मचारी व अन्य लोग बाहर आ गए। इसके बाद गोहरे को ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर तक पता नहीं लगा। इसके बाद लैब में कर्मचारी कार्य करने से कतराते रहे। लैब के कर्मचारियों ने बताया कि गोहरा घुसने से कामकाज प्रभावित हो गया। बाद में खौफ के बीच जैसे-तैसे काम निपटाया गया।


बघेरे का नहीं लगा पता
दौसा. शहर के नीलकंठ पहाड़ पर बघेरा पकडऩे में वन विभाग शनिवार को भी कामयाब नहीं हो सका। दो दिन से लगाया गया पिंजरा खाली ही रह गया है। अब पिंजरे को दूसरी जगह लगाने की तैयारी की जा रही है। रेंजर बबलू मीना ने बताया कि बघेरे को ट्रेक कर रहे हैं। अभी तक पता नहीं लग सका है। गौरतलब है कि गत एक पखवाड़े से बघेरा होने से खलबली मची है।