14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान से 87 हजार की नकदी पार

बांदीकुई शहर के व्यस्ततम बाजार आगरा फाटक के समीप स्थित राधिका कलेक्शन (साड़ी की दुकान) से गुरुवार रात चोर गल्ले में रखे करीब 87 हजार रुपए नकद एवं चांदी का कड़ा पार कर ले गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 3 Sep 2016, 11:09 AM IST

chori in shop

बांदीकुई. शहर के व्यस्ततम बाजार आगरा फाटक के समीप स्थित राधिका कलेक्शन (साड़ी की दुकान) से गुरुवार रात चोर गल्ले में रखे करीब 87 हजार रुपए नकद एवं चांदी का कड़ा पार कर ले गए। घटना का पता पीडि़त व्यापारी सतीश झालानी को शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर लगा। सूचना पर पुलिस वृत्ताधिकारी प्रकाशचंद एवं थाना प्रभारी अशोक सोनी ने जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार पीडि़त व्यापारी शाम करीब साढ़े आठ बजे दुकान बढ़ाकर घर चला गया। चोरों ने गांधी पार्क से होकर प्रवेश किया और पार्क में स्थित सुलभ कॉम्पलैक्स की छत चढ़ गए। जहां रखी सीढ़ी को व्यापारी की दुकान पर ले जाकर छत पर चढ़ गए। चोरों ने लोहे के औजार से दरवाजा क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया। गल्ले में रखी नकदी को लेकर चोर उसी दरवाजे से छत पर पहुंच गए। छत पर पड़ी केबल को खिड़की के बांधकर छत से नीचे उतरकर फरार हो गए। चोर दुकान में रखी कैंची को भी छत पर छोड़ गए।

चोरी की सूचना मिलते ही व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई और बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। व्यापारी ने बताया कि कोई माल का भुगतान देकर गया था, जो रकम गल्ले में ही रखी हुई थी।

गश्त प्वाइंट पर चोरी

वारदात में खास बात यह है कि जिस जगह चोरी हुई है, वहां पुलिस का रात्रि गश्त प्वाइंट भी बना हुआ है। होमगार्ड गश्त करते हैं। इसके बावजूद वारदात होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्वही शहर में झालानी मोबाइल शोरूम व झालानी गिफ्ट पैलेस में लाखों की चोरी हुईथी।

चोरी की बढ़ती वारदातों से व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना स्थल पर व्यापारी हरिमोहन झालानी, बाबूलाल झालानी, रेडिमेड व कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नितेश कट्टा, ऋषि फहतेपुरिया सहित कई व्यापारी पहुंचे।